Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR :धूप की तपिश बढ़ने के साथ अब देशी फ्रिज यानी मटके, सुराही की बढ़ने लगी मांग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JAMSHEDPUR :धूप की तपिश बढ़ने के साथ अब देशी फ्रिज यानी मटके, सुराही की बढ़ने लगी मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : धूप की तपिश बढ़ने के साथ अब देशी फ्रिज यानी मटके, सुराही की मांग बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ते देख मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार विभिन्न डिजाइनों में मटका, सुराही, कुल्हड़, बोतल, गिलास बनाने में जुट गए हैं, जिन्हें दुकानों में सजाने का कार्य भी शुरु कर दिया है। ऐसे में नए डिजाइन वाले मिट्टी के इन बर्तनों की बिक्री शुरू होने से कुम्हारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

     

    -गर्मी के मौसम में तन को शीतलता देने के लिए बाजार में अब कई तरह के मिट्टी के बर्तन बिक्री के लिए आने लगे हैं. जैसे-जैसे इनकी मांग बढ़ रही है. वैसे-वैसे व्यापारी बाजार भी इनकी सजावट करने लगे हैं. शहर के काशीडीह स्थित कुम्हारपाड़ा के पास सड़क किनारे की दुकानें गुजरात, सिलीगुड़ी और कोलकाता में बने एक से बढ़‌कर एक आकर्षक नक्काशी किए गए मिट्टी के बर्तनों से सज गई है. खरीदारों का कहना है कि मिट्टी के बर्तनों में गर्मी के मौसम में पानी ठंडा रहता है. साह ही इसका पानी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है.

     

     

    वहीं, दुकानदार बताते हैं कि समय के साथ अब मिट्टी के बर्तनों की आकृ‌ति व रंग रूप बदलने लगे हैं. बाजार में मांग के अनुसार उनपर सजावट की जाती है. मिट्टी के बर्तनों की मांग के साथ ही इनकी खरीद में अब साल दर साल बढ़ोतरी होने लगी है. इससे रोजगार भी मिल रहा है. खास तौर पर गुजरात के सफेद मिट्टी से बनी डिजाइनदार सुराही व मटके की मांग ज्यादा है. यह मजबूत होने के साथ साथ काफी आकर्षक डिजाईनदार होती है. इनकी किम्मत 100 रुपये से लेकर 500 तक है.

     

     

    जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. लोगों को दिन में तेज धूप के चलते मई, जून जैसी तपिश झेलनी पड़ रही है. तापमान की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया है. ऐसे में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए ठन्डे पानी का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसी बीच अब देसी फ्रिज कहे जाने वाले मटके की डिमांड में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इलेक्ट्रिक पैनल में लगा आग
    Next Article भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का वीडियो हुआ वायरल- कहा, चुनौती देने वाले प्रत्याशियों का वध करने का होगा प्रयास

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.