Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जमशेदपुर : नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जमशेदपुर के लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त, सिविल सर्जन सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. दो सत्र में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कोल्हान में बढ़ते ड्रग्स के प्रभाव को समाप्त करना था.

     

     

    उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि जिस तरह से जमशेदपुर एवं आसपास के जिलों में ड्रग्स एक बीमारी बनता जा रहा है उसमें न केवल पुलिस बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक यह संदेश देना होगा कि ड्रग्स मतलब मौत होता है. उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ना होगा. उपायुक्त ने कहा कि ड्रग्स की चपेट में ज्यादातर स्कूली बच्चे आ रहे हैं. ड्रग पेडलर स्कूल के आसपास ही होते हैं जिन्हें पहचान करने की जरूरत है. उन्होंने छात्र- छात्राओं से ड्रग्स के दुष्परिणाम को लेकर विस्तार से चर्चा की और इससे दूर रहने की अपील की. उपायुक्त ने पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से स्कूल व आसपास के दुकानों पर सख्त निगाह रखने का निर्देश दिया.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यशाला हर 3 महीने में शहर के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ड्रग्स के दुष्परिणाम से संबंधित संदेश पहुंच सके. उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के पुलिस- प्रशासन एवं आम लोगों को मिलकर एक कोऑर्डिनेशन टीम बनानी होगी तब जाकर ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक इंडस्ट्रियल टाउन है यहां के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं जो निश्चित तौर पर आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : जीएसटी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन
    Next Article भारतीय स्टेट बैंक का 100 वां स्थापना दिवस पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.