Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजाद की देशभक्ति, त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा : काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    आजाद की देशभक्ति, त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा : काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजाद की देशभक्ति, त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा : काले

    चंद्रशेखर आजाद ने अपने शौर्य और साहस से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी : राकेश्वर पांडे

    आजाद का त्याग और समर्पण देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा : बृजभूषण सिंह

    नमन ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर दीं श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन द्वारा हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित नमन कार्यालय में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में मां भारती के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    इस मौके पर ‘नमन’ संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चन्द्रशेखर आजाद की देशभक्ति व उनका त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता आंदोलन का वो अध्याय है जिसका एक-एक पन्ना सदियों तक देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराएगा। अपने साहस से विदेशी हुकूमत की जड़ें हिला देने वाले आजाद का बलिदान दिवस हमें देश के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है।

    इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने शौर्य और साहस से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। माँ भारती के स्वाधीनता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आजाद ने युवा शक्ति में राष्ट्र आराधना की अलख जगाने का कार्य किया मां भारती के इस वीर सपूत पर देश को हमेशा गर्व रहेगा।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि माँ भारती के स्वाधीनता महायज्ञ में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आजाद ने युवाओं के सामने राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण का उच्च मानदंड स्थापित किया। उनका जीवन राष्ट्रप्रथम को अपना ध्येय बनाकर जीनेवालों को युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

    इस मौके पर सरदार बलविंदर सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राजेश पाण्डेय, भाजपा नेत्री राजपती देवी, युवा समाजसेवी महेश मिश्रा एवं अन्य ने अपने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरुण कुमार, राघवेन्द्र शर्मा, एस आनंद राव, जसवंत सिंह भोमा, सुखविंदर सिंह निक्कू, लखिंदर सिंह लाली, कश्मीर सिंह, गोपीचंद, हेमंत कुमार पान, सरजू राम, लाला जोशी, ब्यूटी तिवारी, किरन सिंह, आभा वर्मा, पिंकी विश्वास, लख्खी कौर, काकुली मुखर्जी, आरती मुखी, रंजीता राय, डी मनी, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, ममता पुष्टि, ममता साहा, ममता दास, सिमी कश्यप, के. विजया लक्ष्मी, सुलोचना देवी एवं अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    आजाद की देशभक्ति त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाम से अधिक घोषणा करने वाली झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार का यह दिशाहीन बजट: गुंजन यादव
    Next Article मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया दी

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.