Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया दी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया दी

    मुख्यमंत्री ने कहा – यह बजट आत्मनिर्भर झारखंड की परिकल्पना को पूरा करेगा।

    *मुख्यमंत्री ने कहा – बजट में किसान, मजदूर, गरीब, जरूरतमंद सहित सभी वर्गों का रखा गया ख्याल।*

    *★ गरीब कल्याण, सर्वसमावेशी तथा जन आकांक्षा के अनुरूप है बजट 2024-25*

    *★ किसानों को राहत देने वाला बजट*

    ★ बजट में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान का रखा गया है पूरा ख्याल: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

     

     

    श्री चम्पाई सोरेन ने आज राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। राज्य सरकार ने जनता के विश्वास एवं उम्मीद के अनुरूप बजट बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आज 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। हमारी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देने का कार्य किया है। बजट में किसानों की ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है।

     

     

     

    इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत एनपीए हुए खाता धारक किसानों को भी शामिल करने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ आवास के तहत 20 लाख पात्र गरीब परिवारों को तीन कमरे का पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कई मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना जैसे पटमदा, पीरटाड़ और पलामू इत्यादि कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना में उम्र सीमा बदलाव किए गए हैं, एसटी-एससी और महिला के लिए उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है। 2500 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आत्मनिर्भर झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने वाला बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्य में निवेशकों को पूरी सुविधाएं एवं बेहतर माहौल प्रदान की जा रही है, ताकि औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अधिष्ठापन सुगमता पूर्वक की जा सके।

    *शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2024-25 में 19 नए महाविद्यालय स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 4 महिला महाविद्यालय का निर्माण किए जाएंगे। रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। रिनपास की जमीन पर एक मेडिको सिटी की स्थापना भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 90 हजार परिवारों को ग्रामीण महिला उद्यमिता से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन कार्ड में 5 लाख की वृद्धि की गई है। अब कुल 25 लाख ग्रीन कार्ड होंगे। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आप 100 यूनिट की जगह 125 मिनट नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, खेल, कौशल विकास सहित कई सेक्टर में विशेष प्रावधान किए गए हैं जिससे राज्य के युवा निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजाद की देशभक्ति, त्याग एवं समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा : काले
    Next Article झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो राष्ट्र संवाद के रजत जयंती के मौके पर आने की दी सहमति

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.