जमशेदपुर लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,ईस्ट प्लान बस्ती में प्रदेश भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के साथ सतबीर सिंह सोमू खुद व्यवस्था में लगे दिखे मतदान कर्मी के साथ मतदाता भी कर रहे थे सराहना
जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए हुए मतदान के बाद 25 प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गई है मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के बीच है इस पर्व में आम और खास हर किसी की भागीदारी दिखी मतदान केंद्र पर लोगों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ फाउंड्री मध्य विद्यालय ईस्ट प्लान बस्ती में एक महिला मतदान कर्मी के बेहोश हो जाने पर वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ पर उचित व्यवस्था किया उसे दौरान प्रदेश भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के साथ सतबीर सिंह सोमू और मन्नू शाही खुद व्यवस्था में लगे दिखे
और मतदाता भी उनकी सराहना कर रहे थे राष्ट्र संवाद ने जब महिला मतदान कर्मी से बात की तो उन्होंने कुलवंत सिंह बंटी और सतवीर सिंह सोमू की प्रशंसा की इन लोगों ने मतदाताओ के लिए तत्काल पंखे की व्यवस्था की
जमशेदपुर संसदीय सीट पर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र दोनों ही जगह सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी जमशेदपुर में वीआईपी और वीवीआईपी वोटरों ने भी अपना मतदान परिवार सहित किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता विधायक सरयू राय उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एसएसपी पूर्वी सिंहभूम झारखंड बर काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर शामिल है
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर इस बार के लोकसभा चुनाव में अलग रंगमें दिखा अध्यक्ष महासचिव के साथ-साथ सभी सदस्यों ने मतदान में बढ़-कर कर हिस्सा लया और अपना अपना सेल्फी डालकर मतदाताओं को उत्साहित भी किया