जमशेदपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में चलाया गया पैदल गश्ती अभियान, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क पर रहा मुख्य फोकस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 19 मई: शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने और जनता के साथ समन्वय बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार जमशेदपुर पुलिस द्वारा एक विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने हिस्सा लिया।
पैदल गश्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग, असामाजिक लोगों पर निखिल करने के लिए पैदल मार्च की गई