कोल्हान टाइगर श्री चंपई सोरेन जी का भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन – भरत सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर 30 अगस्त – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने चंपई सोरेन जी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि श्री चंपई सोरेन जी झारखंड के दिग्गज नेताओं में से एक है। चंपई जी को झारखंड में राजनीति का लंबा अनुभव रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ श्री चंपई सोरेन जी का अनुभव झारखंड में विकास की नई नींव रखेगा। हम श्री चंपई सोरेन जी का भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं। साथ ही हम श्री चंपई सोरेन जी के खिलाफ हुए जासूसी के लिए केंद्र सरकार से विशेष जांच की मांग भी करते हैं।