जमशेदपुरःसाकची गोल चक्कर पर श्रम कानून निरस्त करने के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे केंद्रीय ट्रेड यूनियन के सदस्य
केंद्र सरकार की नीतियों का सिद्धांत के खिलाफ जमशेदपुर की सभी ट्रेड यूनियनों ने सरकार को रविवार को साकची गोल चक्कर पर 29 श्रम कानून निरस्त करने के खिलाफ 29 घंटे की भूख हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी।
भूख हड़ताल में सत्येंद्र सिंह, अजय कुमार,एस विश्वकर्मा, तिमिर मुखर्जी,अरविंद कुमार, गुप्तेश्वर सिंह,सुमितसेन गुप्ता,विपलव ठाकुर, पलविंदर सिंह सोहल व संजय कुमार थे।
जबकि इंटक नेता राकेश्वर पांडे, विनोद राय,एटक अंबुज कुमार ठाकुर,बीएन सिंह,सीटू के के त्रिपाठी,विश्वजीत देब,आइसीसीटीयू ए के राय, एआईयूटीयूसी विष्णु देव सिंह और झारखंड वर्कर्स यूनियन के ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया.राकेश्वर पांडेय ने कहा कि भूख हड़ताल से अगर सरकार नहीं चेती और मजदूरों के श्रम कानून को ठीक नहीं किया तो आंदोलन होगा,अंबुज कुमार ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।