Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिटी एसपी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    सिटी एसपी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *सिटी एसपी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, राज्य सरकार के संशोधित आदेश से भी कराया अवगत*

    *एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
    *===============*

    दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूजा समितियों द्वारा पंडाल/मंडप में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन का निरीक्षण आज सिटी एसपी श्री सुभाष चंद्र जाट एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल द्वारा किया गया। शहरी क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन की वस्तुस्थिति से पदाधिकारी अवगत हुए तथा राज्य सरकार के संशोधित आदेश से भी पूजा समितियों को अवगत कराया। पूजा समितियों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन प्रभाग ने दुर्गा पूजा को लेकर अपने 01 अक्टूबर को जारी दिशा-निर्देश में दो संशोधन किए हैं- पूजा पंडाल, मंडप में एक समय में पुजारी, आयोजक, उनके सहयोगी एवं श्रद्धालु मिलाकर कुल 15 लोग मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर सकते हैं। साथ ही पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की भी अनुमति दे दी गई है। अब सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक पूजन स्थल पर मंत्र, पाठ, आरती आदि का सीधा प्रसारण लाउडस्पीकर से हो सकेगा। इसकी ध्वनि 55 डेसिबल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अदालत व अस्पताल से 100 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर नहीं बजाया जा सकता। पहले से रिकार्ड किया हुआ या डिजिटल रिकार्डिंग बजाने की अनुमति नहीं दी गई है।

    पूजा समितियों को बताया गया कि अन्य सभी आदेश पूर्ववत रहेंगे। किसी भी तरह का विसर्जन, जुलूस नहीं निकलेगा । सिर्फ जिला प्रशासन द्वारा चिन्ह्ति तालाबों में सादगी से प्रतीमा विसर्जन दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जाएगा।

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल द्वारा आज विभिन्न विसर्जन घाटों का भी निरीक्षण कर पहुंच मार्ग, घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड आदिवासी महासभा ने एक ज्ञापन सौंपा
    Next Article पिछले एक वर्षों में फर्जी शिलान्यास कर झुठी लोकप्रियता, भ्रमित करने का प्रयास करते रहे विधायक: इन्द्रा

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.