*5 लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट*
प्लाज्मा डोनेशन अभियान में अपने रोग प्रतिरोधी क्षमता (इम्युनिटी सिस्टम) के कारण कोरोना संक्रमण को मात देने वाले 5 योद्धाओं ने आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा का उपयोग कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज में किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले अंशु कुमार सिन्हा(दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट किया), सोमनाथ गांगुली, वेदान्त अग्रवाल, सन्नी कुमार रजक तथा संतोष कुमार ने प्लाज्मा डोनेट किया। जिला प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी सुश्री स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह,जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं ब्लड बैंक के तकनिशियनों के देखरेख में प्लाज्मा डोनेशन सम्पन्न हो रहा है। सभी प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित करते हुए जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया।