दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा तो आ गई क्या वादे पूरा कर पाएगी : सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजित कर सत्ता पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस पार्टी बहुत पहले ही अरविंद केजरीवाल को पहचान लिया था यह भाजपा की बी डिवीजन टीम है।समाजवादी चिंतक और शहर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के और मनमोहन सरकार के खिलाफ भाजपा के फंडिंग से अन्ना हजारे रामदेव बाबा केजरीवाल किरण बेदी बीके सिंह आदि ने आंदोलन चलाया था और इसका असर भी हुआ मनमोहन सरकार चली गई।
उसके बाद ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नाम से राजनीतिक दल बनाया और गुपचुप से भाजपा से मदद लेकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते रहा। इसकी जानकारी कांग्रेस नेतृत्व को भी था और दिल्ली के जाने-माने पत्रकार भी यह बात जानते थे। जैसे ही भाजपा को लगा कि मेरी बिल्ली मेरे को ही म्याऊं म्याऊं इसीलिए कहा जा रहा है इस बार दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की टीम ने अपने बी टीम को हरा दिया।