बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा से आम लोंगो में भारी उत्साह: राजेश शुक्ल
प्रदेश भाजपा के वरिष्ट नेता और वरीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी का कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में जिस उत्साह और श्रद्धा से आमलोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा में स्वागत किया और उनका भाषण सुना उससे भाजपा का जनाधार और भी सशक्त हुआ है।
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड संकल्प यात्रा को जिस प्रकार का अप्रत्याशित समर्थन मिला और श्री मरांडी का जिस प्रकार स्वागत हुआ वह बेजोड़ और बेमिशाल है।
श्री शुक्ल ने पोटका और जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम की सम्पन्न आज जन सभा को सफल बताते हुए कहा कि भारी संख्या में आम लोंग, भाजपा के समर्थक, अधिवक्ता और महिलाओं और युवाओ ने इन सभाओ में हिस्सा लिया। जमशेदपुर महानगर भाजपा ने बेहतर और शानदार तरीके से इस सभा का आयोजन किया था। जिसमे श्री मरांडी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास के संबोधन से जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।
श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की जनता का भरोसा और विश्वास भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भाजपा के साथ है। आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट एन डी ए जीतेंगी और प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी के सबल नेतृत्व में झारखंड से प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथ को मजबूती मिलेगी।