तिलक पुस्तकालय में रायशुमारी का कार्य सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न
सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित:बलजीत सिंह बेदी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में छः विधान सभावार कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए रायसुमारी प्रारंभ की। इस दौरान लगभग हजार की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभाग के चेयरमैन शामिल हुए। गुप्त रायशुमारी के कार्यक्रम में शांति पूर्वक तरीके से अपनी भावना से जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक से अवगत कराया।
मुख्य रूप से रायशुमारी बहरागोड़ा ,घाटशिला ,पोटका, जुगसलाई ,
जमशेदपुर पूर्वी ,जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में उपस्थित हो कर कांग्रेस नेता, पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। इस क्रम में कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी ने अपने समूह के साथ अपने विचारों से जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक श्री बलजीत सिंह बेदी को अवगत कराया। इस क्रम में जिला अध्यक्ष दूसरे कक्ष में उपस्थित रहे। जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जमशेदपुर के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार जताते हुए यह कहा कि रायशुमारी का कार्य बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। इस दरम्यान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी को विदाई देकर रांची के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।