हृदय विदारक: वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार सिंह नहीं रहे
चांडिल रविवार की सुबह का सवेरा दुख की एक गहरी खबर लेकर आया। वनांचल 24 TV लाइव न्यूज़ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। तड़के सुबह करीब ढाई बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जो उनके जीवन का अंतिम पड़ाव साबित हुआ।दिल का दौरा पड़ने पर इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ले जाया गया ,डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.
*सुदेश कुमार की जीवंत लेखनी*
सुदेश जी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सच्चाई, साहस और निर्भीकता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा समाज की समस्याओं को उठाने और जनता की आवाज बनने का काम किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सच्चे प्रहरी को खो दिया है।
वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनकी आंखों में इस वक्त सिर्फ अश्रुओं का सैलाब है। उनका अंतिम संस्कार आज बामनी नदी के मुक्ति धाम में किया जाएगा।
यह क्षति केवल उनके परिवार की नहीं है, बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। सुदेश कुमार सिंह का जाना हमें यह याद दिलाता है कि हमारे बीच से एक ऐसा दीपक बुझ गया, जिसने अपने प्रकाश से अंधेरों को रोशन किया था।
सुदेश जी, आप हमेशा हमारी यादों और दिलों में जिंदा रहेंगे।
शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।