Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर : भूकंप के झटकों से कांपे लोग, घरों से बाहर निकले
    Headlines

    जम्मू-कश्मीर : भूकंप के झटकों से कांपे लोग, घरों से बाहर निकले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जम्मू-कश्मीर : भूकंप के झटकों से कांपे लोग, घरों से बाहर निकले
    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई है. बता दें कि ये बीते चार दिनों में यह तीसरा झटका है. इससे पहले 13 जून को भी 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके अलावा 14 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. डोडा-किश्तवाड़ में स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए गए थे.

     

     

    भूकंप का केंद्र रामबन

    भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के रामबन में बताया जा रहा है. इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है. बता दें कि भूकंप के लगातार झटके लगने से लोगों में दहशत का माहौल है. बीते चार दिनों में तीसरी बार लोगों ने झटके महसूस किए. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों के बीच भी दहशत देखी गई.

    13 जून को भी आया था भूकंप

    इससे पहले 13 जून को भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप का एपिक सेंटर बताया गया था. रिक्टर पैमाने पर भूक्रंप की तीव्रता 5.7 थी. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घर से बाहर निकल गए थे. बच्चों और महिलाओं में खासा डर देखा गया था.

     

     

    क्यों आता है भूकंप?

    भूकंप के आने के पीछे धरती के अंदर प्लेटों का टकरना कारण है. धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेटें किसी जगह पर एक दूसरे से टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं. सतह के कोने मुडऩे की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं. इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं. इन राज्यों में भूकंप का सबसे अधिक खतरा रहता है जोन 5 में जम्मू और कश्मीर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मणिपुर, नागालैंड, और अंडमान और निकोबार हैं. इन्हीं राज्यों में सबसे अधिक भूकंप आता है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी देश में और आसपास भूकंप की निगरानी के लिए नोडल सरकारी एजेंसी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस : विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
    Next Article तेयाय ओपी में गुंडा परेड का हुआ आयोजन अपराधियों ने थाने में लगाई हाजरी

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.