Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं होता एतवार, कि ‘सुशासित’ है बिहार!
    Breaking News अपराध बिहार राजनीति

    नहीं होता एतवार, कि ‘सुशासित’ है बिहार!

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नहीं होता एतवार, कि ‘सुशासित’ है बिहार!
    समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार की हत्या के बाद, सुशासन बाबू की सरकार में कायम ‘सुशासन’ पर जिस तरीके से सवाल उठने लगे हैं, वह लाजिमी है। आखिर, निंदा हो भी क्यों नहीं? आखिर, सरकार का मतलब क्या होता है? क्या सरकार का मतलब यही होता है, कि जनता के पैसे पर खाओ-पियो-मौज करो, और जनता को उसके हाल पर छोड़ दो? किसी भी सरकार को यह बात साफ-साफ शब्दों में समझ लेनी चाहिए कि अगर जनता के पैसे पर मौज कर रहे हो, तो जनता की खैरियत का भी ख्याल करना होगा, रखना होगा!

     

     

     

    जरा इनकी बेशर्मी तो देखिये! क्षत-विक्षत होते सुशासन पर सवाल कीजिए, तो सीधा जवाब होता है- ‘मणिपुर में क्या हो रहा है, तीन महीने से जल रहा है, वह नजर नहीं आता, आंय!’ ऐसा जवाब देते वक्त, सत्ताधारी दल के प्रवक्तागण अगर थोड़ा भी शर्म कर लेतें, तो बात कुछ और हो जाती, पर ना..बिल्कुल ना..!! इनके प्रवक्ताओं को बिना कोई बहाना बनाए, बिना इधर- उधर झांके, इस नसीहत को आत्मसात् कर लेनी चाहिए, कि मणिपुर की घटना की भी निंदा-आलोचना हो रही है। इसके लिए प्रदेश की सरकार से लेकर, केंद्र की सरकार तक को कठघरे में हम-आप ही नहीं, देश की सीमा से बाहर के लोग भी खड़े कर रहे हैं, तो आपकी भी निंदा, आलोचना होगी, और आपको सुनना पड़ेगा। इतना ही नहीं, कटघरे में खड़ा होना होगा।
    घटना पर सफाई देते वक्त, जरा इनके चेहरे पर उभरे भाव को तो देखिए, साफ नजर आ जाता है-

     

     

    न अहसास, न अफसोस,
    मगर, रट- सुशासन चहुंओर..!!
    अगर प्रदेश की जनता ऐसा कहने लगी है, कि नीतीश बाबू को बिहार के बेलगाम अपराधियों से निपटने का मार्ग नहीं मिल रहा है, तो इसमें गलत क्या है, यह बिल्कुल सत्य है! प्रदेश की जनता ने तो इनके काम से गदगद हो, ऐसी नाव उपहार में दी थी, जिसपर केवल एक ही मांझी(नीतीश) ही होते, और निर्णय केवल यही लेते, पर इन्हें तो सवारी करना नहीं आया…! और इसके उलट, जब किसी नाव पर दो मांझी होते हैं, तो उस नाव का क्या होता है, वह जगजाहीर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 घण्टे तक हुई अखण्ड-कीर्तन
    Next Article Chandrayan-3 के लैंडिंग के दौरान साउथ अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.