Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या रघुवर दास को जल्द ही संगठन में मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी !
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    क्या रघुवर दास को जल्द ही संगठन में मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी !

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या रघुवर दास को जल्द ही संगठन में मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी !

    – *उनके सहारे ओबीसी वोट बैंक संभालना चाहती है भाजपा*
    – *राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ता के रूप में वापसी करने वाले पहले राजनेता*

    अमन शांडिल्य

    झारखंड की राजनीति में हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ, जब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में वापसी की। रघुवर दास झारखंड के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद पार्टी कार्यकर्ता के रूप में वापसी की। यह कदम राज्य के राजनीतिक गलियारों में गहरी चर्चा का विषय बना हुआ है और इन कयासों को भी बल मिल रहा है कि संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली है। उनके सहारे भाजपा ओबीसी वोट बैंक को संभालना चाहती है। अब नागपुर से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वे बड़े संकेत की ओर इशारा कर रहे हैं

    विश्लेषकों का मानना है कि रघुवर दास की वापसी भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की ओर इशारा करती है और वह इस रूप में होगी कि पार्टी की कमान रघुवर दास को दी जा सकती है, क्योंकि बाबूलाल मरांडी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन इस पद पर उनका प्रभावी होना संदेहास्पद है। दरअसल, रघुवर दास भाजपा के मजबूत प्रशासक हैं और पिछड़ी राजनीति को सही दिशा में ले जाने के लिए पार्टी को उनकी जरूरत है।

    *ओबीसी वोट बैंक को संभालने में होगी खास भूमिका*

    रघुवर दास की वापसी को भाजपा के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा को राज्य में ओबीसी वोट बैंक को संभालने के लिए उनकी जरूरत है, खासकर, जब हेमंत सोरेन ने आदिवासी, मुस्लिम और ईसाई वोट बैंक को मजबूत कर लिया है। रघुवर दास की वापसी भाजपा के लिए निश्चित रूप से अपनी राजनीतिक ताकत को फिर से खड़ा करने का एक सुनहरा मौका हो सकता है।

    *राज्यपाल के पद से इस्तीफे के बाद भाजपा में आने की थीं चर्चाएं*

    रघुवर दास ने 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी, और 31 अक्टूबर 2023 को उन्होंने राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली थी। राज्यपाल बनने से पहले उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जो 26 अक्टूबर 2023 को हुआ। 24 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उसी दिन से उनकी भाजपा में वापसी की चर्चाएं तेज हो गईं। 10 जनवरी 2025 को रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता फिर से ग्रहण की और कहा, “हम वापस आएंगे, हम जल्द ही लौटेंगे।”

    *काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है राजनीतिक करियर*

    रघुवर दास का राजनीतिक करियर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे 1995 से 2014 तक लगातार पांच बार जमशेदपुर पूर्वी सीट से विधायक रहे। 2019 विधानसभा चुनाव में, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सरयू राय से चुनाव हारने के बाद अपना पद छोड़ा। हालांकि, 2024 में जब वे सक्रिय राजनीति से दूर थे, तब भी उनकी बहू पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर जीत हासिल की, जो उनके क्षेत्र में मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

    *दो बार रहे हैं झारखंड भाजपा के अध्यक्ष*

    रघुवर दास 2004 और 2009 में दो बार झारखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 30 सीटें जीतीं, जबकि 2009 में पार्टी को केवल 18 सीटें मिलीं। 2019 में, रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी को केवल 25 सीटें ही मिल सकीं, जो कि एक बड़ा झटका था। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि हार के पीछे कई कारण थे, जैसे सीएनटी एक्ट में संशोधन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके रिश्तों में तनाव। फिर भी, भाजपा के पास रघुवर दास जैसा नेता ही है, जो सड़कों पर भीड़ जुटाकर सरकार को घेरने की क्षमता रखता है।

    *14 अंक का एक दिलचस्प संयोग*

    बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास की पार्टी में दोबारा वापसी के बीच 14 अंक का एक दिलचस्प संयोग है। बाबूलाल मरांडी को भाजपा में लौटने में 14 साल का वक्त लगा, जबकि रघुवर दास ने महज 14 महीने में वापसी की। बाबूलाल मरांडी ने 2006 में भाजपा छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) की स्थापना की थी, लेकिन 2020 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया। उनकी वापसी में अमित शाह ने रांची आकर बड़ा कार्यक्रम किया था। वहीं, रघुवर दास की वापसी बिना किसी बड़े समारोह के हुई और वे भाजपा कार्यालय में सवा घंटा देर से सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआठवें वेतन आयोग की मंजूरी के निहतार्थ
    Next Article दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.