Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL : हैरी ब्रूक के शतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराया
    Headlines

    IPL : हैरी ब्रूक के शतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 228 रन बनाए लेकिन जवाब में कोलकाता की टीम ये लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. कोलकाता की टीम 205 रन ही बना सकी. हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जमाया. वहीं कप्तान मार्करम के बल्ले से भी 50 रनों की तेज-तर्रार पारी निकली.

    इसके अलावा गेंदबाजी में मार्को यानसन और मयंक मार्कण्डेय ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए. मयंक ने खासतौर पर किफायती गेंदबाजी की. उनका इकॉनमी रेट 6.80 रन प्रति ओवर रहा. कोलकाता की ओर से कप्तान नीतीश राणा ने शानदार 41 गेदों में 75 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने भी एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

     

     

     

     

    ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने टॉस जीत पहले फील्डिंग चुनी. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने कमाल शुरुआत की. हैरी ब्रूक ने पहले ही ओवर में धावा बोल दिया. हालांकि दूसरी एंड पर मयंक अग्रवाल रसेल की गेंद पर अपना विकेट लुटा बैठे. आउट होने से पहले उनके और ब्रूक के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई. त्रिपाठी भी जल्दी निपट गए. लेकिन ब्रूक ने लगातार बाउंड्री लगानी जारी रखी.

    पावरप्ले के बाद कोलकाता के स्पिनर्स ने हैदराबाद का रन रेट कम किया. हैरी ब्रूक भी स्पिनर्स के आगे फंसे हुए नजर आ रहे थे लेकिन इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम आए और उन्होंने स्पिनर्स पर धावा बोल दिया. मार्करम ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. हालांकि ये खिलाड़ी अर्धशतक जमाते ही आउट हो गया.

     

     

    बता दें मार्करम के आउट होने के बाद ब्रूक ने फिर गीयर बदला. इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपनी सेंचुरी की ओर कदम बढ़ाए और आखिर में अंतिम ओवर में ब्रूक शतक तक पहुंचे. ब्रूक इस सीजन में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

    कोलकाता की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज तीसरी ही गेंद पर बिना खात खोले निपट गए. वहीं वेंकटेश अय्यर भी 10 रन बनाकर आउट हुए. सुनील नरेन ने भी पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया. लेकिन जगदीशन ने 36 रनों की पारी खेली. इसके बाद नीतीश राणा ने 6 छक्के और 5 चौकों के दम पर 75 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने भी 31 गेंदों में 58 रन बनाए. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश अंत में खराब ही गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द ही खूंखार अंदाज में ओटीटी डेब्यू करेंगी डिंपल कपाड़िया
    Next Article जापान: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका पाइप बम, हमलावर गिरफ्तार

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    July 13, 2026

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.