Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2023 में जीत का सिलसिला जारी है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 2 मुकाबलों में अभी तक चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है. गुजरात ने आईपीएल के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC v GT) को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रखे गए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए. डेविड मिलर 31 रन पर नाबाद लौटे. गुजरात के ओपनर रिधिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर आउट हुए . विजय शंकर को 29 रन के निजी स्कोर पर मिचेल मार्श ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्किया ने 2 विकेट चटकाए.

     

     

     

    इससे पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल की 22 गेंद में 36 रन की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए. दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद में 37 और सरफराज खान ने 34 गेंद में 30 रन बनाये लेकिन यह दोनों बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और रन गति को बढ़ाने में नाकाम रहे. अक्षर ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े. उन्हें अभिषेक पोरेल का अच्छा साथ मिला 20 साल के पोरेल ने 11 गेंद की पारी में दो छक्के की मदद से 20 रन बनाकर प्रभावित किया.  गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए. शमी हालांकि महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 41 जबकि राशिद ने इतने ही ओवर में ही 31 रन खर्च किए. अल्जारी जोसफ ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए. जोसफ ने अपनी बाउंसर गेंदों से दिल्ली के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.

     

     

     

     

    शमी की पहली गेंद विकेट को छू कर निकली लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी और वॉर्नर आउट होने से बच गए. इस ओवर से 11 रन आये जिसमें से बल्ले से सिर्फ चार रन निकले. शमी को शानदार गेंदबाजी का फायदा पारी के तीसरे ओवर में मिला. उन्होंने शॉट गेंद पर पृथ्वी शॉ (7 रन) की कमजोरी का फायदा उठाया जो मिड ऑन पर अल्जारी जोसेफ को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे.  शानदार लय में चल रहे मिशेल मार्श (4 रन) ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन शमी ने अगली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर शानदार वापसी की. अब तक संघर्ष कर रहे वॉर्नर ने ओवर की आखिरी गेंद पर आत्मविश्वास से भरा चौका जड़ा. उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ भी चौका लगाया जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 52 रन हो गया जिसमें 14 अतिरिक्त रनों का योगदान था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी कुर्मी समाज अपने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन रेल चक्का किया जाम , कई ट्रेनों रद्द
    Next Article मुंबई  : केरल ट्रेन आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी गिरफ्तार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.