Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी में दशमी पूजन के बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी में दशमी पूजन के बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी में दशमी पूजन के बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:महादशमी पूजन के साथ ही माँ दुर्गा पूजनोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अगले वर्ष फिर आने की कामना कर अश्रुपूरित नेत्रों से माँ को विदाई दी। समिति की महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेला कर पुनः आने की कामना के साथ माता को विदाई दी। सुहागिन महिलाओं ने माँ को सोलह श्रृंगार कर सिंदूर चढ़ा अपने सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

     

     

    महिलाओं ने माता को सिंदूर चढ़ाने के साथ ही एक दूसरे को सिंदूर लगा अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा दस दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। जिस तरह लड़की के मायके आने पर उसकी सेवा की जाती है, उसी तरह मां दुर्गा की भी खूब सेवा की जाती है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के कई पूजा कमेटियों द्वारा विभिन्न नदी में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया विसर्जन जुलूस के दौरान विजय गार्डन की सड़कों पर माता का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

     

    इस दौरान क्षेत्र में नदी घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहे। माता को विदाई देने पूजा पंडालों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के विसर्जन में युवाओं की टीम अमन कुमार आयुष सोनी युवराज विकास विशाल नेतृत्व कर रहे थे

     

    वहीं अभिभावक के रूप में देवानंद सिंह कमोद मिश्रा अंजनी सिंह सुभाष रंजन सत्येंद्र वर्मा शिवकुमार बुद्धि सिंह रावत सीनू जय श्रीनिवास राव केसरी जी बिपिन मिश्रा ठाकुर जी शाहिद सैकड़ो लोग मार्गदर्शन करते नजर आए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा घूमने के दौरान आपसी विवाद में हुई चाकू बाजी, 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, हत्यारों की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article जम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न, मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.