Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगाई की मार: टमाटर के कारण महंगी हुई वेज और नॉन-वेज थाली, जानें कितना बढ़ा भाव
    Business Headlines

    महंगाई की मार: टमाटर के कारण महंगी हुई वेज और नॉन-वेज थाली, जानें कितना बढ़ा भाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    महंगाई की मार: टमाटर के कारण महंगी हुई वेज और नॉन-वेज थाली, जानें कितना बढ़ा भाव
    नई दिल्ली. टमाटर की कीमतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. एक नए अध्ययन से पता चला है कि टमाटर की कीमतों के कारण शाकाहारी थाली महंगा हो गया है. बढ़ती महंगाई में ग्लोबल एनालिटिक्स कंपनी CRISIL ने एक रिपोर्ट जारी किया है. CRISIL ने बताया है कि जुलाई में शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत क्रमशः 28% और 11% बढ़ी है.

     

     

     

     

    TOI के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘शाकाहारी थाली की कीमत में 28% की वृद्धि में से 22% का कारण केवल टमाटर की कीमत है, जो जून में 33 रुपये प्रति किलोग्राम से जुलाई में 233% बढ़कर 110 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.’ प्याज और आलू की कीमतों में हर महीने क्रमशः 16% और 9% की वृद्धि हुई.यह लगातार तीसरा महीना है, जब शाकाहारी थाली की कीमत बढ़ी है. साल 2023-24 में यह पहली बार है, जब थाली की कीमत साल-दर-साल (YoY) बढ़ी है. वहीं खाद्य मुद्रास्फीति भी कई कारणों से एक बाधा के रूप में उभर रही है, जिसमें तंग आपूर्ति और मौसम संबंधी मुद्दे शामिल हैं. वित्तीय सेवा फर्म एमके ग्लोबल के विश्लेषण के अनुसार, अनाज (3.5%), दालें (7.7%) और सब्जियां (95.1%) और दूध (10.4%) की औसत कीमतें वार्षिक आधार पर अधिक थीं. जबकि तेल की औसत कीमतें (-17%) कम थी.

     

     

     

    एमके ग्लोबल की अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि ‘टमाटर की कीमतों में जारी बढ़ोतरी अगस्त के अंत से पहले कम होने की उम्मीद नहीं है, जबकि अन्य सब्जियों की कीमतें भी पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ी हैं.’ क्रिसिल के विश्लेषण के अनुसार मांसाहारी थाली की कीमत धीमी गति से बढ़ी है. क्योंकि ब्रॉयलर्स यानी चिकन की कीमत जुलाई में 3-5% घटी है, जो नॉन-वेज थाली की लागत का 50% से ज्यादा है.

    मिर्च और जीरा भी अधिक महंगे हो गए, जुलाई में उनकी कीमतें क्रमशः 69% और 16% बढ़ गईं. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, थाली में उपयोग की जाने वाली इन सामग्रियों की कम मात्रा को देखते हुए, उनकी लागत में योगदान कुछ सब्जी फसलों की तुलना में कम रहता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वेजिटेबल ऑयल की कीमत में महीने-दर-महीने 2% की गिरावट से थाली की कॉस्ट में ग्रोथ से कुछ हद तक राहत मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन कीजिए देर, वरना हो जाएगी अंधेर रहना है फिट तो बॉडी को कीजिए हिट
    Next Article चाकुलिया :हाथियों के आतंक को लेकर वन विभाग कि नयी पहल शुरू…

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.