Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल क्षेत्र में भारत का निवेश 2024 तक दुनिया में सबसे अधिक होगा – गजेंद्र सिंह शेखावत
    Headlines राष्ट्रीय

    जल क्षेत्र में भारत का निवेश 2024 तक दुनिया में सबसे अधिक होगा – गजेंद्र सिंह शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/कोयंबटूर : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत ने जल के क्षेत्र में 2019 से 2024 तक 210 बिलियन डॉलर का अनुमानित निवेश का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि 2024 तक दुनिया में जल क्षेत्र में भारत का निवेश सबसे अधिक होगा।

    शेखावत शनिवार को ईशा लीडरशिप अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ‘ईशा इनसाइट: द डीएनए ऑफ सक्सेस ‘ के ग्यारहवें संस्करण को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदेगुरु के साथ बातचीत में कहा कि जल प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हम सभी को इस दिशा में मिलकर काम करना होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रिम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन की उपलब्धि गिनाते हुए शेखावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण भारत के हर घर तक नल से साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है और हमें इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के मॉडल की सराहना करते हुए सद्गुरु ने कहा, ” मुझे लगता है कि मिशन का सबसे अच्छा हिस्सा है कि यह समुदाय-प्रबंधित है। भले ही इस योजना की नींव सरकार ने रखी लेकिन आज देश की जनता मिलकर इसका प्रबंधन कर रही हैं। मुझे लगता है कि यह भारत जैसे देश के लिए आगे बढ़ने का उचित मार्ग है।

    जल जीवन मिशन डैशबोर्ड के अनुसार, 2019 में 16% भारतीय घरों में नल के पानी का कनेक्शन था जो अब बढ़कर 54% हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मिशन की सबसे खास बता है कि हमने सिर्फ लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया बल्कि यह सुनिश्चित किया कि उसकी गुणवत्ता पर कोई असर न हो। साथ ही उन्होंने जल प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे नवीन प्रयासों और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भी चर्चा की।

    इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और सेंसर-आधारित समाधानों को जल प्रबंधन में इस्तेमाल करने की दिशा में आगे बढ़ने में स्टार्ट-अप की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे तकनीक के इस्तेमाल से आज लोगों के पास स्वच्छ पानी तो पहुंच ही रहा है साथ ही लोग उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग भी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय संविधान के मूल तत्वो को समझने और उस पर चलने की जरूरत : अनिल कुमार मिश्र
    Next Article बिरसानगर पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.