Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियनऑयल ने विश्व की नं. 1 पैरा-तीरंदाज, सुश्री शीतल देवी को अपने प्रतिष्‍ठित खिलाड़ियों के रोस्टर में सम्‍मिलित कर स्वागत किया।
    Breaking News बिहार

    इंडियनऑयल ने विश्व की नं. 1 पैरा-तीरंदाज, सुश्री शीतल देवी को अपने प्रतिष्‍ठित खिलाड़ियों के रोस्टर में सम्‍मिलित कर स्वागत किया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इंडियनऑयल की देश में खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की एक लंबी परंपरा है :श्रीकांत माधव वैद्य

    बिहार ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना ,बिहार : भारत की राजधानी में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, विश्व नं. 1 पैरा-तीरंदाज सुश्री शीतल देवी का इंडियनऑयल परिवार में आधिकारिक तौर पर स्वागत किया गया, जिससे वह इंडियनऑयल खेल बिरादरी में शामिल होने वाली पहली पैरा-एथलीट बन गईं। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने पैरा-तीरंदाजी की दुनिया में उनके शानदार सफर का जश्‍न मनाते हुए सुश्री शीतल देवी को कार्यकाल-आधारित अनुबंध-पत्र सौंपा। इस अवसर पर अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक पद्मश्री डॉ. उमा तुली, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुश्री दीपा मलिक, इंडियन ऑयल के निदेशक मण्डल श्री वी.सतीश कुमार, निदेशक (विपणन), सुश्री सुक्ला मिस्त्री, निदेशक (रिफाइनरीज), श्री सुजॉय चौधरी, निदेशक (पी एंड बीडी) अतिरिक्त प्रभार निदेशक (आरएंडडी और एचआर), श्री एन. सेंथिल कुमार, निदेशक (पाइपलाइन) और वरिष्ठ इंडियनऑयल अधिकारी भी उपस्थिति थे। इंडियनऑयल में शीतल का स्वागत करते हुए, श्री वैद्य ने कहा, “इंडियनऑयल की देश में खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की एक लंबी परंपरा है और इसने विभिन्न खेल क्षेत्रों में विश्व चैंपियनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो खेलों के विकास और आकांक्षाओं के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुश्री शीतल देवी भी इंडियनऑयल की खेल प्रतिभाओं में एक और चमकता सितारा होंगी।” शीतल के साहस, दृढ़ता और विश्व की प्रथम भुजाहीन महिला तीरंदाज बनने की यात्रा की सराहना करते हुए, श्री वैद्य ने उनके सपनों को साकार करने और देश के लिए और अधिक पुरस्कार जीतने में इंडियनऑयल के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।इंडियनऑयल परिवार में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, सुश्री शीतल ने कहा, ” विकलांग व्यक्तियों के इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर, मुझे परिवार में शामिल करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए मैं इंडियन ऑयल का आभारी हूं।” शीतल ने अपनी चुनौतियों, अपने माता-पिता और कोच के समर्थन और देश के लिए सम्मान जीतने के अपने दृढ़ संकल्प के बारे में भी बात की। “कड़ी मेहनत और लगन से सब कुछ संभव है। अगर मैं कर सकती हूं, तो हर कोई कर सकता है”, और अंतः में इन प्रेरणात्मक शब्दों के साथ आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी का हौसला बढ़ाया।सुश्री शीतल देवी की कहानी अटल दृढ़ संकल्प और असाधारण उपलब्धि में से एक है। मात्र 16 साल की उम्र में, उन्‍होंने हाल ही में एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल करके पैरा खेलों के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक उभरते सितारे से लेकर विश्व नं. 1 पैरा तीरंदाज बनने तक का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है।सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते, इंडियनऑयल एथलीटों की भर्ती, उभरती प्रतिभाओं को खेल छात्रवृत्ति प्रदान करने और प्रमुख खेल आयोजनों को प्रायोजित करके खेलों को व्‍यापक रूप से बढ़ावा देता है। सीएसआर पहल के माध्यम से खेलों में दिए गए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए कॉर्पोरेशन के प्रयासों को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। अपनी छात्रवृत्ति योजना के भाग के रूप में, इंडियनऑयल 19 वर्ष से कम आयु की युवा प्रतिभाओं की पहचान करके उन्‍हें प्रोत्‍साहित करता है, तथा साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें भावी खेल सितारों के रूप में विकसित होने के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन हासिल हों। सुश्री शीतल देवी का इंडियनऑयल के खेल परिवार में शामिल होना असाधारण प्रतिभाओं को पहचानने और उन्‍हें तराशने की कॉर्पोरेशन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमारा लक्ष्य है कि जिला से प्रखंड और बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करें:राजेश सिंह
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.