Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टी-20 मुकाबला आयरलैंड से : डीएलएस मैथड के तहत 2 रन से जीता
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टी-20 मुकाबला आयरलैंड से : डीएलएस मैथड के तहत 2 रन से जीता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टी-20 मुकाबला आयरलैंड से डीएलएस मैथड के तहत 2 रन से जीता
    नई दिल्ली. आयरलैंड के साथ खेले गए पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया है. मुकाबले की शुरुआत आयरलैंड की बैटिंग के साथ हुई थी, जहां भारत को 140 रनों का टारगेट मिला था. मगर, टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए थे, तभी बारिश हो गई और मैच रुक गया. काफी वक्त तक इंतजार किया गया और फिर मैच ऑफिशियल्स ने हले टी-20 मैच को कैंसिल कर दिया.

     

     

     

    भारत और आयरलैंड के बीच पहला मुकाबला डबलिन में खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने वाली मेजबान आयरलैंड ने भारत के सामने 140 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में भारत ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े. तभी यशस्वी जायसवाल 24 के रूप में भारत को पहला झटका लगा, वहीं तिलक वर्मा अगली ही बॉल पर बिना खाता खोले गोल्डेन डक पर पवेलियन लौट गए.इस तरह भारत 47/2 के स्कोर पर थी, तभी 6.5 ओवर में बारिश आ गई और मैच रुक गया. काफी देर तक मैच के शुरू होने का इंतजार किया गया, लेकिन तेज बारिश के चलते ऑफिशियल्स ने मैच को कैंसिल कर दिया. नतीजन, डकवर्थ लुइस मैथड के तहत टीम इंडिया 2 रन से मैच जीत गई. इस जीत के साथ ही भारत को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है.

     

     

     

    बताते चलें, आयरलैंड के Barry McCarthy ने 51 और Curtis Campher ने 39 रन की अहम पारी खेलकर अपनी टीम को 139/7 के स्कोर तक पहुंचाया था. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 20 अगस्त को डबलिन में यानि इसी मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में मिली जीत के साथ ही जसप्रीत बुमराह की कप्तानी की अच्छी शुरुआत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का दूसरा गाना नाच रिलीज
    Next Article सिम कार्ड का वेरिफिकेशन कराना हुआ जरूरी, नहीं कराने पर लगेगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.