Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम लागू करेगा भारत
    Headlines राष्ट्रीय

    दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम लागू करेगा भारत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से उपजी चुनौतियों का सामना करने, भूजल स्तर बढ़ाने और जल भंडारण की क्षमता में वृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे के विकास हेतु भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास कार्यक्रम लागू कर रहा है।

    शेखावत ने ‘संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2023’ को संबोधित करते हुए जल क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा 19 लाख 40 करोड से अधिक के निवेश समेत पेयजल और स्वच्छता के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि ‘भौगोलिक परिस्थितियों की भिन्नता के कारण भारत दुनिया में भूजल के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक है। भूजल स्तर को बहाल करने और ग्रामीण जल सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से जल की मांग और आपूर्ति में संतुलन के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। पानी के उपयोग और संरक्षण के साथ-साथ व्यवहार में परिवर्तन के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

    स्वच्छता और शुद्ध पेयजल के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। यह सतत विकास लक्ष्य में निहित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    शेखावत ने कहा कि भारत के महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नमामि गंगे को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा दुनिया के शीर्ष 10 फ्लैगशिप मिशन में शामिल किया गया। इस मिशन ने नदी के पुनर्जीवन, प्रदूषण में कमी, पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और नदी बेसिन प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जल मंत्री ने अर्थ गंगा के तहत हुए सराहनीय कार्यों को भी गिनाया।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनिया गुटेरेस के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइफ मिशन की शुरुआत की थी। लाइफ का मतलब ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट है। उन्होंने अपने संबोधन में सदस्य देशों द्वारा मिशन लाइफ को अपनाने की गुजारिश की।

    केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का चर्चा करते हुए कहा कि जल प्रबंधन भारत सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2019 में इसके लिए एक अलग मंत्रालय ‘जल शक्ति मंत्रालय’ का गठन किया। यह मंत्रालय जन सहभागिता से देश में ग्रामीण स्वच्छता और पेयजल क्षेत्र में योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि इसे 2014 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्रवान पर यह जनआंदोलन बना और 2019 में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। सतत विकास लक्ष्य 6.2 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत ने 108 मिलियन शौचालय बनवाए। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपशिष्ट जल प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बतायाा।

    क्यों जरूरी है बांध पुनर्वास?
    बांध की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। चीन और अमेरिका के बाद सर्वाधिक बांध भारत में ही है। भारत में लगभग 5 हजार 700 बड़े बांधों में से लगभग 80 प्रतिशत बांध 25 वर्ष से अधिक पुराने हैं। इतना ही नहीं देश में लगभग 227 बांध 100 साल से भी अधिक पुराने हैं और अभी भी कार्य कर रहे हैं। देश में 92 प्रतिशत बांध ऐसे हैं, जो विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाली नदियों पर बने हैं। ऐसे में, अगर किसी बांध में कोई दिक्कत आती है तो उसका खामियाजा दूसरे राज्यों को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए भी बांध पुनर्वास की बहुत आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी जी का पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होकर आक्रोश व्यक्त किये आज देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय हैं:बन्ना गुप्ता
    Next Article सीआईआई ईस्टर्न रीजन काउंसिल 2023-24 के लिए चुने गए नए पदाधिकारी  शिव सिद्धांत नारायण कौल, चेयरमैन, सुवेंद्र कुमार बेहरा, डिप्टी चेयरमैन

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.