Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम – प्रो मित्रेश्वर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम – प्रो मित्रेश्वर

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो ने मिशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

    देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम – प्रो मित्रेश्वर

    घाटशिला l संवाददाता

    अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो की एक सभा प्रो सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में भारत द्वारा चलाई जा रही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। पाकिस्तान के सरपरस्ती में विगत 22 अप्रैल को पहलगांव में हुई कायराना आतंकी हमले की निंदा की गई और उसके जबाव में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई। साथ ही इस ऑपरेशन में शहीद हुएं भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

    उपस्थित सदस्यों ने हताहत हुए सैनिकों और आम नगरियों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और आतंक के खिलाफ भारत सरकार की सामरिक और कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन किया।

    ब्रज किशोर दास ने कहा कि सीमा पार आतंक के खात्मे के लिए सरकार ने जिस तरह के कदम उठाए हैं वह अत्यंत ही सराहनीय है। तत्कालीन परिस्थितियों में हम सभी नागरिकों को एकजुटता का परिचय देना चाहिए।
    वीरेंद्र नारायण सिंहदेव ने कहा कि सरकार का ये कहना की अब कोई भी आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वार समझा जायेगा बिल्कुल सही कदम है। पाकिस्तान को उसी के तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।
    प्रो मित्रेश्वर ने कहा कि बहुत दिनों बाद पूरी सख्ती से आतंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और इसे आतंक के खात्मे तक जारी रहना चाहिए l देश के बाहरी दुश्मनों के साथ देश के अंदर के विघटनकारी तत्वों को शिनाख्त कर उसपे भी लगाम लगाने की जरूरत है और ये सरकार जरूर करेगी।

    उपस्थित सुबोध कुमार सिंह, साधुचरण पाल, साधना पाल, विजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार शर्मा और इंदल पासवान ने भी अपने विचार रखे।
    अंत में शहीद हुए जवानों और आतंकी हमले में हताहत हुए नागरिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

    देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम - प्रो मित्रेश्वर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर
    Next Article सीआईएसएफ बोलानी युनिट द्वारा झिंकड़ा जलप्रपात क्षेत्र मे चला सफाई अभियान

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.