चाँद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग के साथ भारत ने इतिहास रचा – बारीडीह मंडल के मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है अब पुरी दुनिया ही नहीं चाँद भी भारत की मुट्ठी में है। सोलह हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग लायी। भारत का नाम दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है जो सॉफ्ट लैंडिग में एक्सपर्ट हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति व इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से यह सफलीभूत हुआ।