Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

    डीसी ने कहाः तीन दिनों में हो
    जाएगा समस्या का समाधान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बुधवार को छोटे वाहन मालिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में फोन पर विस्तृत वार्ता की और उनसे कहा कि इस मामले का युक्तिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

    उपायुक्त ने सरयू राय से कहा कि वह तीन दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान कर देंगे। अभी वह शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों और माइनिंग अफसरों संग बैठ कर इस संबंध में चर्चा करेंगे और बेहद जल्द हड़ताली लोगों से बातचीत करेंगे।

    उन्होंने सरयू राय से कहा कि जिन्हें निर्माण कार्य के लिए बालू चाहिए, उन्हें क्या करना होगा, इस संबंध में वह लोगों को तरीका बताएंगे। उसकी प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में भी समझाएंगे और आवश्यक हुआ तो इस संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी करेंगे।

    श्री राय ने बताया कि उन्होंने चार रोज पहले भी डीसी से इस संबंध में बातचीत की थी। आज फिर उन्होंने उसे दोहराया। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या का तीन दिनों में समाधान हो जाएगा और किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने श्री राय से कहा कि संभवतः शुक्रवार या शनिवार को वह लोगों से मिलेंगे और जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

    छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस
    Next Article जन सत्याग्रह संस्था की पहल पर सरायकेला-कांड्रा मेन रोड की मरम्मत शुरू, मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को दिया धन्यवाद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.