Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND vs SA 1st T20 : बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    IND vs SA 1st T20 : बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IND vs SA 1st T20 : बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जाना था. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन यह मैच शुरू ही नहीं हो सका. दरअसल डरबन में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो सका. ऐसे में मौसम की हालत को देखते हुए अंरायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया.

     

     

     

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाना था. वहीं टॉस 7 बजे होनी थी. हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही बारिश हो रही थी. इस वजह से समय पर टॉस भी नहीं हो सका था. इसके बाद लंबे वक्त तक बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन बारिश नहीं रुकी और इस वजह से अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया.

     

     

    भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मैच बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया. इस मैच को देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम आए थे. बता दें कि मैच के सभी टिकट बिक चुके थे. हालांकि, अब फैंस को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा. हालांकि, मैच को शुरू होने के लिए काफी वक्त इतंजार किया गया, लेकिन करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. अब भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच 12 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेला जाएगा. यह मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा. इसके बाद तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में रात 8:30 बजे से ही खेला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद पर जानिए दैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article दिल्ली : गलन की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.