Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND vs ENG 3rd Test: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 326 रन बनाए, रोहित-जडेजा का शतक
    Breaking News Headlines

    IND vs ENG 3rd Test: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 326 रन बनाए, रोहित-जडेजा का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजकोट. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में गुरुवार (15 फरवरी) को शुरू हुआ। मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया और दिन का खेल समाप्त होने के समय उनका फैसला सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट पर 326 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली। वहीं, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में सरफराज खान छा गए।

     

    रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। उन्होंने 196 गेंद की पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा 110 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने करियर की पहली पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 66 गेंद पर 62 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। यशस्वी जायसवाल 10 और रजत पाटीदार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल खाता भी नहीं खेल पाए। दिन का खेल खत्म होने के समय जडेजा के साथ कुलदीप यादव (एक रन) नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। टॉम हार्टले को एक सफलता मिली है।

     

    टॉस जीतने के बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसकी शुरुआत खराब रही। विशाखापत्तनम में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला। वह चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। मार्क वुड ने जो रूट के हाथों उन्हें कैच कराया। वुड ने इसके बाद भारत को एक और झटका दिया। उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया। शुभमन ने नौ गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। वुड की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने उनका कैच लिया। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार आउट हो गए। पाटीदार (पांच रन) को स्पिनर टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया।

    पाटीदार के आउट होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने सबको हैरान करते हुए रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। जडेजा आमतौर पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करते। उन्होंने टीम के फैसले को सही साबित किया और कप्तान के साथ मिलकर टीम को संभाल लिया। रोहित और जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित फिल्म- भक्षक
    Next Article कोचिंग की छात्रा को धोखे से फ्लैट में बुलाकर गैंगरेप, नीट के 4 स्टूडेंट्स गिरफ्तार..!

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 19, 2025

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.