Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी
    बेगुसराय :बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सीएम नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद मंत्री कहे जाने वाले विजय कुमार चौधरी के साले अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर और इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विजय चौधरी के साले मटिहानी निवासी अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर आज अहले सुबह इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने रेड मारी है। आयकर विभाग की टीम ने श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।इस दौरान ईडी की टीम भी मौजूद हैं। यह छापेमारी किस संबंध में की जा रही है इसको लेकर कोई अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
    मालूम हो कि, अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह बेगूसराय के बड़े उद्योगपति हैं और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह हके करीबी है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के साथ विजय कुमार चौधरी के साले हैं। फिलहाल इनके आवास पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम सुबह 6:00 बजे नगर थाना क्षेत्र के पहुंची और छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
    पूरे मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि बैठक को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकल संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्ट देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में वे जेडीयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर किया राख, लाखों की संपत्ति नुकसान।
    Next Article सुरजीत की गुजारिश पर सीजीपीसी की मुहर, कार्यकारणी कमिटी में फेरबदल

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.