Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में: योगी सरकार का बड़ा एक्शन- भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में: योगी सरकार का बड़ा एक्शन- भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में: योगी सरकार का बड़ा एक्शन- भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया
    उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में कार्रवाई करते हुए 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रेणुका मिश्रा को महानिदेशक और अध्यक्ष उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद से हटा दिया है। अब राजीव कृष्ण को डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेणुका मिश्रा इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष थीं। अब उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा वर्ष 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्णा अभी तक यूपी सरकार के सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

     

     

     

     

    रेणुका मिश्रा को यूपी भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया, राजीव कृष्ण को जिम्मेदारी
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रेणुका मिश्रा को 14 जून 2023 को महानिदेशक व अध्‍यक्ष उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। उन्होंने बताया कि 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी सतर्कता निदेशक राजीव कृष्ण को बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

     

     

     

     

    राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कर दी थी रद्द
    बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी और 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने आरोपों की जांच उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल से कराने की भी घोषणा की

     

     

     

    थी। इसी वर्ष 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में राज्य भर में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुझे गाली देने के लिए इंडिया गठबंधन ने तैयार किया नया फॉर्मूला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    Next Article भाजयुमो ने लगाया युवा चौपाल नारा दिया अबकी बार चार सौ पार।

    Related Posts

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    May 15, 2025

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    May 15, 2025

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी साफ़ बता रही है कि जंगल ही नहीं, सरकार भी बिक चुकी है: बाबूलाल मरांडी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

    हाईड्रोसालपिंक्स और 2 बार गर्भपात होने के बाद भी बनाये रखा हौसला, आयुर्वेदिक उपचार से माँ बनने का सपना हुआ सच – डॉ चंचल शर्मा

    टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगाए गए समर कैंप का दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फैन पप्पू सरदार की अनोखी पहल तीन बच्चियों की कराई शादी

    विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.