आज सांसद कार्यालय बिष्टुपुर में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई। गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विशेष रुप से सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे ।आज की बैठक में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह मिलन समारोह आगामी 21 नवंबर को साकची गंडक रोड स्थित विवेकानंद मैदान में आयोजित किया जाएगा ।इस सम्मेलन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। आज इस हेतु आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव ,नंद जी प्रसाद, अभय सिंह उज्जैन,चितरंजन वर्मा, हरेंद्र पांडे, अजय श्रीवास्तव, विजय तिवारी, संजीव सिन्हा,सुधांशु ओझा,पप्पू सिंह सहित पश्चिम विधानसभा के मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह के मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सोनारी से प्रशांत पोद्दार, कदमा से राजेश सिंह, बिष्टुपुर से संजय तिवारी,साकची से मंडल उपाध्यक्ष जीतेंद्र पटेल मनोज बाजपेई ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।