Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवहन मंत्री के गृह जिला और स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल ,फर्श पर तड़पते मरीज, आराम फरमाते डॉक्टर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    परिवहन मंत्री के गृह जिला और स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल ,फर्श पर तड़पते मरीज, आराम फरमाते डॉक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परिवहन मंत्री के गृह जिला और स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल ,फर्श पर तड़पते मरीज, आराम फरमाते डॉक्टर

    सदर अस्पताल से रेफरल अस्पताल में तब्दील हो चुका सरायकेला जिले के सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ क्या हो रहा है अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने का दंभ भरने वाला सरायकेला का सदर अस्पताल बदहाली और बदइंतजामी का दंश झेल रहा है. यहां के चिकित्सकों की मानवीय संवेदनाएं दम तोड़ चुकी है. हैरान करने वाली बात तो यह है कि राज्य के परिवहन मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का प्रभारी जिला है, बावजूद इसके यहां मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है. ये जो नजारा आप देख रहे हैं यह सदर अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद पहुंचे एक मरीज का है. जिसका इलाज तो दूर उसे बेड तक मयस्सर नहीं कराया गया.

     

     

    जमीन पर मरीज इलाज के लिए तड़पता रहा और डॉक्टर अपने एयर कंडीशन कमरे में आराम फरमाते रहे. करीब 1 घंटे के बाद गम्हरिया के उप प्रमुख कायम हुसैन जब सदर अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सकों की निंद्रा टूटी और मरीज का इलाज कर उसे आनन-फानन में रेफर कर दिया गया. है ना हैरान करने वाली बात ! आप ही सोचिए कि 2- 2 मंत्रियों के जिम में जिले की कमान है, और उस जिले का यह हाल है. इससे आप अंदाजा लगा लीजिए कि झारखंड किस ओर जा रहा है, यहां के अधिकारी और नेता क्या कर रहे हैं.

     

     

     

    हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन से ऑन ड्यूटी चिकित्सक को शो कॉज जारी करने और 1 दिन का वेतन काटने  का फरमान जारी किया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उपायुक्त के इस आदेश का कितना पालन होता है. वैसे इस संबंध में उप प्रमुख ने चिकित्सक की शिकायत ऊपर तक करने की बात कही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक नेता पर कार्यवाई के खिलाफ सांकेतिक प्रर्दशन
    Next Article पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने किया विषपान, इलाज के दोरान हुई मौत

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.