Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया के विकट हालात में भारत का लक्ष्य एक दूसरे का हाथ पकड़कर साथ चलना: राजनाथ सिंह
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दुनिया के विकट हालात में भारत का लक्ष्य एक दूसरे का हाथ पकड़कर साथ चलना: राजनाथ सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुनिया के विकट हालात में भारत का लक्ष्य एक दूसरे का हाथ पकड़कर साथ चलना: राजनाथ सिंह
    जोधपुर:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया के मौजूदा विकट हालात में भारत का लक्ष्य एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक साथ चलना है। उन्होंने सहयोगी देशों से अपनी भागीदारी और सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया।

     

     

    रक्षा मंत्री ने यहां वायु सेना के युद्ध अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज के समय में जब दुनिया में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है …कई स्थानों पर तो अलग-अलग देशों के बीच लगातार युद्ध चल रहे हैं …इन विकट परिस्थितियों में भारत का लक्ष्य यही है कि हम एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक साथ चलें।’’

     

     

    राजनाथ ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में जिस तरह से बदलाव हो रहे हैं और जिस तरह से पूरी दुनिया के समक्ष नई-नई चुनौतियां आ रही हैं, उसे देखते हुए हमें अपनी भागीदारी व सहयोग को नई ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है।’’

    उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के नए संकल्प के साथ भारतीय रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया भर के श्रेष्ठ और आधुनिक विमानों तथा अगली पीढ़ी के उपकरणों के साथ, भारतीय वायुसेना ने खुद का रूपांतरण किया है।

     

     

     

    सिंह ने कहा, ‘‘हमारी वायुसेना, और हमारा रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के नए संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हल्के लड़ाकू विमान, सेंसर, राडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसी चीजों में हम बहुत हद तक आत्मनिर्भर हो चुके हैं, और इन क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ने के लिए हम प्रयासरत हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
    Next Article CBI केस में अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

    Related Posts

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    April 11, 2026

    चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    April 11, 2026

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष ने की सूची जारी

    रंकीनी मंदिर परिसर के बहुउद्देशीय भवन में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन 25 अप्रैल को

    फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.