Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में अपने ही मां को बंद कमरे में पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या ।
    अपराध बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में अपने ही मां को बंद कमरे में पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरोपी पुत्र से पुलिस कर रही है पूछताछ

    राष्ट्रसंवाद संवाददाता

    बेगूसराय: बेगूसराय में अपने ही मां को बंद कमरे में पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने ईंट-पत्थर से वार कर मां को मार डाला. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि एक बेटा अपनी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकता है.

    यह मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है

    मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक सनकी पुत्र द्वारा अपने ही मां की ईंट पत्थर से वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. वहीं, इस घटना में आरोपी द्वारा भाई की भी पिटाई करने का मामला सामने आ रहा है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव वार्ड नंबर 17 की है. मृत महिला की पहचान पचमा वार्ड नंबर 17 के रहने वाले बम बम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप में की गई है.

    ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या

    मृतक के पुत्र अनुभव कुमार ने बताया कि वो चापाकाल में पानी भर रहा था. वहीं, उसकी मां नूतन देवी पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी. तभी आनंद कुमार ने उसे पकड़ लिया और रूम में बंद कर दिया, जिसके बाद ईट पत्थर से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी. अगर घटना के वक्त वो घर के अंदर होते तो अपने भाई को किसी तरह रोक लेता. अनुभव कुमार ने बताया कि उसके भाई और मां के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था.
    लोगों ने दरवाजा तोड़कर पकड़ा: वहीं, घटना के वक्त महिला की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि रूम अंदर से बंद है और आरोपी बेटा महिला की पिटाई कर रहा है. जिसके बाद लोगों ने रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. लेकिन तब तक महिला की निर्मम तरीके से हत्या हो चुकी थी.

    आरोपी पुत्र से पुलिस कर रही है पूछताछ

    फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी पुत्र से पूछताछ कर रही है. वहीं, घटना के संबंध में डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया की पारिवारिक विवाद में घटना घटी है हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्धनिर्मित महुआ शराब को किया गया विनष्ट
    Next Article जमशेदपुर से भारी संख्या में प्रदर्शन कार्यक्रम में रांची पहुंचे कांग्रेसजन

    Related Posts

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    July 14, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.