जामताड़ा: इन दिनों कुंडहित थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर में पत्थर की ढुलाई करते रोजाना देखा जा रहा है|व भी रात के अंधेरा नही दिन के उजाले में देखा जा रहा है||बता दे थाना क्षेत्र के अंबा -रामपुर मुख्य मार्ग होते हुये रोजाना ट्रैक्टर से अवैध पत्थर की ढुलाई करते देखा जा रहा है|जो प्रशासन की लापरवाही कहने से इंकार नही किया जा सकता है|रोजाना अवैध रूप से ट्रैक्टर में पत्थर की ढुलाई होना प्रशासन की लापरवाही को ही दर्शाता है|पत्थर माफीया इतने सक्रिय हो गये है कि दिन के उजाले में खुलेआम पथर की ढुलाई कर है|पर प्रशासन को इसकी भनक तक नही है|पत्थर माफियाओं के सिर पर किसका हाथ है? जिसे प्रशासन का भय नही है|यही नही ट्रैक्टर के चालक ने कहा कि थाना को बोलकर ही पत्थर की ढुलाई कर रहा हूं|ऐसे में मामला जांच का विषय बनता दिखाई दे रहा है|वरीय पदाधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है|
क्या कहते है थाना प्रभारी:पत्थर ढुलाई के बारे में जानकारी नही है|ट्रैक्टर चालक द्वारा बतायी गयी बात कि थाना को बोलकर पत्थर ढुलाई करते है यह सब झूठ है|मामले को जल्द ही देख रहा हूं|
दीपक कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, कुंडहित थाना|