Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    आचार्य बालमुकुंद चौधरी की संस्कृत में लिखी पुस्तक ‘सुभाषित संग्रहावली’ का लोकार्पण

    -रोजमर्रा के जीवन में हम लोग संस्कृत शब्दों का इस्तेमाल खूब करते हैं पर हमें पता नहीं होताःडॉ. रागिनी भूषण

    संस्कृत श्लोक और संभाषण के विजेता प्रतिभागी किये गए सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि संस्कृत की सूक्तियों के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए। अगर नई पीढ़ी संस्कृत की इन सूक्तियों को पढ़ेगी, समझेगी, अपने जीवन में उतारेगी तो उनका भविष्य संवर जाएगा।
    पीपुल्स एकेडमी के कालीदास सभागार में पाणिनि प्रज्ञा परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में आचार्य बालमुकुंद चौधरी द्वारा रचित ‘सुभाषित संग्रहावली’ नामक पुस्तक के लोकार्पण समारोह में सरयू राय ने कहा कि लगभग 37 ग्रंथों से लेखक ने सूक्तियां ली हैं। लेखक ने बड़े उद्यम से एक सूक्ति को हिंदी और अंग्रेजी में अनुवादित भी किया है ताकि सभी लोग सूक्ति को समझ सकें, पढ़ सकें।
    उन्होंने पुस्तक को बेहद प्रभावशाली बताते हुए कहा कि ‘सुभाषित संग्रहावली’ दरअसल हमलोगों के लिए एक थाती है। इस पुस्तक का अध्ययन कर उस पर अमल करना सभी के लिए जरूरी है। खास कर नई पीढ़ी को इस पुस्तक का अध्ययन जरूर करना चाहिए। वो इसे पढ़ेंगे तो सूक्तियों के बारे में उन्हें जानकारी होगी। श्री राय ने घोषणा की कि संस्कृत भारती के आग्रह पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बन रहे भवन में उन्हें स्थान दिया जाएगा ताकि वो संस्कृत को प्रचारित-प्रसारित कर सकें। श्री राय की इस घोषमा पर पूरा कालीदास सभागार करतल ध्वनियो से गूंज उठा।
    लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. रागिनी भूषण ने कहा कि ये सुभाषित सूक्तियां समाज का कल्याण करेंगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत मुश्किल भाषा नहीं है। दरअसल, हम अपने रोजमर्रा के जीवन में संस्कृत के शब्दों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं पर चूंकि हम संस्कृत भाषा से दूर हैं, लिहाजा हमें पता नहीं चल पाता कि हमने जिन शब्दों का उच्चारण किया, वो संस्कृत के हैं। उन्होंने बताया कि नमस्ते, खेलना जैसे शब्द संस्कृत के ही हैं। यह आज की भाषा नहीं है। संस्कृत का इतिहास हजारों वर्ष प्राचीन है और यह सार्वदेशिक व सार्वकालिक भाषा है। उन्होंने संस्कृत को एक संतुलित, अनुशासित और संयमित भाषा बताया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह संस्कृत को जीवन के हर आयाम से जोड़ें।
    इस पुस्तक के लेखक आचार्य बालमुकुंद चौधरी ने लोकार्पण समारोह में आए सभी अतिथियों का आभार जताया और उन्होंने अपने हाथों सभी अतिथियों को विशिष्ट प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। स्वागत भाषण पीपुल्स एकेडमी के प्रधानाध्यापक चंद्रदीप पांडेय ने किया। कार्यक्रम में पाणिनि प्रज्ञा परिषद की तरफ से बीते दिनों आयोजित श्लोक और संभाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    Next Article जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.