Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस पार्टी यहां नहीं चुनाव लड़ेंगी तो कहां चुनाव लड़ेंगी। इसलिए इस बार बछवाड़ा विधानसभा की सीट पर कोई किंतु परंतु नहीं है :गरीब दास
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    कांग्रेस पार्टी यहां नहीं चुनाव लड़ेंगी तो कहां चुनाव लड़ेंगी। इसलिए इस बार बछवाड़ा विधानसभा की सीट पर कोई किंतु परंतु नहीं है :गरीब दास

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 19, 2024Updated:June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे
    शिव प्रकाश गरीब दास को चुना अपना उम्मीदवार ।

    राष्ट्रसंवाद ( ब्यूरो चंदन शर्मा)

    भगवानपुर,बेगूसराय : भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी के अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेसी नेताओं का विस्तारित बैठक किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से एक स्वर में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गरीब दास को ही हर परिस्थिति में चुनाव लड़ाने का एलान करते हुए प्रदेश नेतृत्व को बैठक में पारित हुए प्रस्ताव को भेजने का निर्णय लिया।
    बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने भी बैठक को संबोधित किया तथा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की राय लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन का रीढ़ उस दल के कार्यकर्ता ही होते हैं जो बिना थके हुए दिन-रात संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक निरंतर कार्य करते रहते हैं।तभी तो एक सांसद, विधायक और नेता एक्स होते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता कभी भी एक्स नहीं होते हैं।
    बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीब दास को विधानसभा चुनाव लड़ने का मांग करने पर उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और आप लोगों का जो भी आदेश होगा उसका मैं अक्षर सह पालन करने के लिए तैयार हूं।साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार के बदलते राजनीतिक स्वरूप से प्रबल संभावना है कि विधानसभा चुनाव का ऐलान समय से पहले भी हो सकता है। इसलिए आप लोग अभी से ही अपने-अपने बूथ पर चुनाव की तैयारी में जुट जाइए।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा तो कांग्रेस पार्टी का परंपरागत सीट रहा है और यहां से पूर्व में भी छह बार कांग्रेस पार्टी के ही विधायक चुने गए हैं तो फिर कांग्रेस पार्टी यहां नहीं चुनाव लड़ेंगी तो कहां चुनाव लड़ेंगी। इसलिए इस बार बछवाड़ा विधानसभा की सीट पर कोई किंतु परंतु नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस बार किसी भी सूरत में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।अंत में उन्होंने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करवाने में अपना अहम भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।बैठक को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय,मो० युनीश, नंदलाल यादव, पूर्व मुखिया रविन्द्र महतो, जयप्रकाश सिंह,कमल किशोर चौधरी, नंदकिशोर सिंह, सुरेंद्र साह,गोरख चौरसिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा, पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख संजीव गुप्ता, पूर्व मुखिया रामबाबू तांती,किसान श्री रामनरेश राय, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, पूर्व मुखिया रामचंद्र तांती,राम प्रकाश साह,पंसस विनोद पासवान, उमेश दास, अरविंद पासवान, उपेंद्र महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर गांव में संदिग्धावस्था में महिला की मौत
    Next Article पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, पावो नूरमी खेलों के बने विजेता

    Related Posts

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.