Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्टाचारियों ने जो धन लूटा है, उसे जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भ्रष्टाचारियों ने जो धन लूटा है, उसे जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भ्रष्टाचारियों ने जो धन लूटा है, उसे जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिले। भाजपा नेताओं ने बताया कि मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह बात कही।

     

     

    भाजपा भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध
    भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राजमाता’ अमृता रॉय से कहा कि भ्रष्टाचारियों ने आम जनता का पैसा लूटा है और ईडी ने उन भ्रष्टाचारियों से जो भी संपत्ति और धन जब्त किया है, उसे गरीब जनता को वापस दिया जाए… यह सुनिश्चित करने के लिए वह कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।” भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सारे भ्रष्ट एक दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं।

     

     

    जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी
    उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कथित भ्रष्टाचार भाजपा के मुख्य मुद्दों में से एक है।

     

     

    पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कुछ नेताओं की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में धन और अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर भाजपा पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है।। भाजपा ने 2019 में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी। इस बार वह इससे बेहतर प्रदर्शन की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता सरस्वती की अनन्य साधिका डाॅ रागिनी दीदी 
    Next Article लोहरदगा :अनियंत्रित बोलरो में हाइवा ने मारी टक्कर,आर्मी जवान संजय भगत की मौत ,एक घायल

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.