Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: रघुवर दास
    Breaking News झारखंड

    हुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: रघुवर दास

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा ने हुल दिवस पर हुल के नायकों की दी श्रद्धांजलि।

    ■ हुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: रघुवर दास

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं सीतारामडेरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हुल दिवस मनाया गया। पुर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह चौक स्थित हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव एवं फूलो-झानो के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हुल दिवस को आजादी की पहली लड़ाई बताते हुए संथाल विद्रोह के नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने हुल क्रांति कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। यह विशेष दिन स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के छक्‍के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का है। उन्होंने सभी अनाम वीरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी।

    इस दौरान महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री रमेश नाग, रमेश बास्के, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, काजु सांडिल, संजय मुण्डा, बिजय गौंड, बिजय सोय, चाँदमनी कुंकल, दीपक सुंडी, गणेश मुण्डा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोलंकी, अनिल शर्मा, अरुण मिश्रा, संतोष कुमार, सत्तनाम सिंह, नागेंद्र रॉय, उमेश साव, मित्रो प्रधान, अशोक पासवान, बबलु खालको, मिथलेश साव, धनराज गुप्ता, प्रकाश ठाकुर, रवि भुइँया, सुभाष भुइँया, रमेश निषाद, विकास बाउरी, विकास दास, सुमित लाल, शंकर लाल, खोखन पैरा, अतुल प्रभात, गौरव साहु, नंदलाल पातर, नारायण पोद्दार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के लोकायुक्त डी.एन.उपाध्याय के निधन पर भरत सिंह ने दी शोक संवेदनाएं
    Next Article तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर गर्मजोशी से अभिनंदन, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित

    Related Posts

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.