Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर गर्मजोशी से अभिनंदन, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर गर्मजोशी से अभिनंदन, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर गर्मजोशी से अभिनंदन, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित

    ◆ विश्वकप का प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण, अब निशाना ओलंपिक में स्वर्ण पर : कोमोलिका

    रविवार को तीरंदाजी विश्वकप में मेक्सिको को हराकर भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इस महा विजय के साथ ही भारतीय महिला रिकर्व टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है। टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भकत ने एकबार पुनश्चय झारखंड सहित भारत का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। सभी महिला तीरंदाज जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकैडमी की खिलाड़ी हैं। वहीं विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कोच भी जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो हैं। बुधवार को विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने के बाद कोच पूर्णिमा महतो और तीरंदाज कोमोलिका बारी जमशेदपुर पहुंचें। इस दौरान शहर ने उन्हें जमकर प्यार दिया। झारखंड तीरंदाजी संघ सहित जमशेदपुर आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने कोमोलिका बारी व पूर्णिमा महतो के घर पहुँचकर इनका अभिनंदन और सम्मान किया।साथ ही कोमोलिक के माता पिता को भी मिठाई खिला कर बधाई दी गई झारखंड तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कोच हरेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों संग कोच पूर्णिमा महतो और स्वर्ण विजेता कोमोलिका बारी के घर पहुँचकर सम्मानित किया। इस दौरान इन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। महिला आर्चर कोमोलिका बारी ने शहर द्वारा मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया। कहा कि विश्वकप में स्वर्ण जीतना रोमांचक अनुभव था। किंतु ओलंपिक में स्वर्ण जीते बगैर लक्ष्य फ़िलहाल अधूरा है। कहा कि कोच पूर्णिमा महतो, टाटा आर्चरी अकैडमी, विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका दीदी के साथ, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कठिन लक्ष्य भी आसान बन जाते हैं। कहा कि महिला रिकर्व टीम का यह शानदार प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण है। कोमोलिका भकत ने कहा कि उनका निशाना अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर है। झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें झारखंड की प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास है। कहा कि विश्वकप तो केवल झांकी है, ओलंपिक के महा विजय अभी बाकी है। कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आर्चरी एसोसिएशन सदैव कटिबद्ध है। इस दौरान कोच हरेंद्र सिंह,रवि कुमार, राष्ट्रीय आर्चर प्रयाग राज सिंह, पेंटाकोटा हर्षिका,पेंटाकोटा लक्ष्मण, पेंटाकोटा वंदना,के मनीष,घनश्याम बारी,लक्ष्मी बारी
    सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: रघुवर दास
    Next Article विभिन्न सड़कों के निर्माण का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बड़े भाई गुड्डू गुप्ता ने किया

    Related Posts

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.