अमूल गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या 33 पर सिमुल डांगा स्थित अमूल दूध कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में ड्यूटी है इधर. जमशेदपुर से भी रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया है.

स्थानीय लोग बताते हैं कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिससे अफरा- तफरी मच गई. बताते हैं कि करीब 2 किमी की परिधि में आग का धुआं फैल गया. आग की ऊंची- ऊंची लपटें देख काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित यह गोदाम करीब एक एकड़ जमीन में फैला है.

