Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज प्रियंका ‘सौरभ’ को राज्य की सशक्त महिला सम्मान 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    आज प्रियंका ‘सौरभ’ को राज्य की सशक्त महिला सम्मान 

    News DeskBy News DeskJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज प्रियंका ‘सौरभ’ को राज्य की सशक्त महिला सम्मान

    (राज्य की 111 सशक्त महिलाओं के सम्मान समारोह में हिसार के आर्यनगर की बेटी एवं सिवानी मंडी के गाँव बड़वा की निवासी लेखिका/शिक्षिका प्रियंका ‘सौरभ’ को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।)

    हिसार/सिवानी मंडी: सोमवार को रोहतक में एलपीएस बोसार्ड एवं दैनिक भास्कर की तरफ से राज्य की 111 महिलाओं के सम्मान समारोह में हिसार के आर्यनगर की बेटी एवं सिवानी मंडी के गाँव बड़वा की निवासी लेखिका/शिक्षिका प्रियंका ‘सौरभ’ को सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसी कड़ी में रोहतक में आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्र की शिक्षिका/लेखिका प्रियंका सौरभ का नारी संवेदना पर उत्कृष्ट लेखन हेतु अवार्ड देकर सम्मान होगा।

    इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंदर सिंह हुडा, बॉलीवुड अभिनेता व सुपवा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर गजेंदर चौहान उपस्थित होंगे व राज्य भर की प्रसिद्ध 111 विभिन्न वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका ‘सौरभ’ हरियाणा की युवा लेखिका व कवयित्री हैं। अपने लेखन के द्वारा समाज को नई दिशा देने का कार्य लगातार सम्पादकीय लेख लिखकर समाचार पत्रों के माध्यम से कर रही हैं। भाषा सम्मेलनों के माध्यम से हिंदी साहित्य की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं। इसी वर्ष प्रियंका सौरभ की तीन पुस्तकें दीमक लगे गुलाब, निर्भयाएं एवं फीयरलेस आई है।

    तीनों पुस्तकों को पाठकों के द्वारा विशेष सराहना मिली है और ये विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेस्ट सेलर की श्रेणी में रही है। इसके पूर्व प्रियंका ‘सौरभ’ को आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ मंच द्वारा नारनौल में श्रेष्ठ युवा सम्मान एवं देश भर की कई संस्थाओं द्वारा हिंदी सेवी सम्मान, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, दिल्ली में नारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस खबर से जिला हिसार एवं भिवानी गौरवान्वित है।

    ‘सौरभ’ की इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन रमेश वर्मा, चेयरमैन अनिल झाझड़िया, मास्टर मोहन लाल वर्मा, मंडल अध्य्क्ष लालसिंह ‘लालू’, संदीप भाटीवाल, मनोज हरियाणवी, राजबीर बेनीवाल, अनिल पृथ्वीपुत्र, नाहर सिंह तंवर, सुरेश नांदवाल, मास्टर सुभाष, डॉ मोनिका, दीपक दीप, मास्टर परविंदर, ज्ञानीराम शर्मा, महेन्दर लखेरा, प्रिंसिपल सूबे सिंह उब्बा, डॉo मोनिका जय सिंह गैदर, मोनिका अनूप सिंह, एंकर बिदामो देवी सुरेश कुमार, मंजू सुभाष, कुलदीप सिंह, सुमित उब्बा, आदित्य, अरविन्द, मनोज कुमार, डॉo प्रताप सिंह, डॉo दलबीर सिंह, डॉo नोकरम, बंसीलाल सहित नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघूमने के लिए होगेनक्कल वॉटरफॉल है बेहतरीन
    Next Article आनंद मार्ग प्रत्येक वर्ष लगभग 1,000 यूनिट रक्तदान एवं 3,000 पौधा दान

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.