Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी, खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर फैसला
    Breaking News Headlines

    गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी, खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी, खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर फैसला
    नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है.

     

    चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 40-50 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने को कहा है.

     

    यह कदम लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले उठाया गया है. दरअसल, देशभर में सात चरणों में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर तैयार की गई रिपोर्ट में सीईसी को खतरा बताया गया और रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई थी. अब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद देशभर में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त जेड श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

     

    बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने 15 मई 2022 में 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था. उन्हें एक सितंबर, 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीएसटी घोटाले मामले में दो आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार , जीएसटी की टीम पहुंची जमशेदपुर
    Next Article असम में बोले अमित शाह- ‘मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता’

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.