Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दी दिवस विशेष:हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा’
    Breaking News मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    हिन्दी दिवस विशेष:हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिन्दी दिवस विशेष:हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा’

    पूरे देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप मे मनाया जाता है, आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया!
    इसके बाद हिंदी को बढावा देने के उद्देश्य से राजभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा!
    हिन्दी यानी राजभाषा या हमारी मातृभाषा!

    मेरे समझ से देश के व्यापक क्षेत्रों या राज्यों में अपनी विचारों की अभिव्यक्ति या संवाद का सबसे उतम भाषा हिंदी है! हिन्दी बोलने, लिखने तथा समझने में सक्षम लोग देश के किसी भी कोने में मिल जाएंगे!
    हिन्दी भाषा देश के कुछ हिन्दी भाषी राज्यों को छोड़कर देश के तकरीबन बीस राज्यों के लिए उनकी द्वितीयक भाषा है!

    यदि इस बात की गणना की जाए, कि देश में कितने हिन्दी लोग जानते या समझते हैं तो शायद ही कोई भाषा हिंदी के आसपास फटके!
    हिन्दी हमारी भाषा ही नहीं है, बल्कि देश की मिट्टी की स्वाभिमान और सुगंध को खुद में समेटे देश की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हुई भाषा है!

     

    कोई भी क्षेत्र हो हिंदी बोलने और हिंदी से जुड़ें लोग आज राष्ट्र के गौरव हैं!
    हिन्दी से जुड़ाव और हिंदी से जुड़ी हुई जड़ों की गहराई आज हर क्षेत्र में लोकप्रियता के पैमाना बनी हुई हैं!
    देश के लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में चौथी स्तम्भ पत्रकारिता का जगत का सबसे बड़ी ताकत भाषाई रूप में हिन्दी ही है!

     

     

    आज भी देश में लोकप्रिय वक्ता या नेता वही है, जिसकी हिन्दी मजबूत है और जिसकी हिन्दी मजबूत है वही देश के भावनाओं को समझ रहा है और उस भावना और भाषा को समायोजित करने में कामयाब हो रहा है!

    मैं देश के कुछ लोकप्रिय राजनेता जिनकी भाषा और भाषण हिन्दी के प्रयोग के वजह से ज्यादा ओजपूर्ण हुआ है, जिनकी लोकप्रियता को हिन्दी ने बढ़ाया इसे मैं वर्तमान परिपेक्ष में देख पा रहा हूं, की हिन्दी से जुड़े राजनेता और हिंदी से दूर राजनेता दोनों की स्थिति में क्या अन्तर है!

    आज देश के सभी बड़े लेखक, कवि, छायाकार, पत्रकार, राजनेता जो देश पर और विश्व पर अपनी छाप छोड़कर गए हैं, उनकी भाषा और लेखनी ने सदैव ही हिंदी का मान बढ़ाया है!

     

     

    ऐसा कहा जाता है, कि जो धरोहर होता है, उसे संरक्षण की जरूरत पड़ती है!
    प्रमाणित तथ्य है कि विश्व में वही देश विकसित है, जिसने अपनी भाषा को सहेजा है, सँवारा है तथा उसे अपनाया हो!

     

    उसी तरह हिंदी भी हमारी भाषा है!

    हिन्दी भी हमारी धरोहर है और आज के समय में जहां लोग अपनी संस्कृति, अपनी भाषा को छोड़कर दूसरे दिशा की ओर जा रहे हैं, और काफी आसानी से दूसरे भाषा की ओर या कहें कि पाश्चात्य भाषा और संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं!

     

    य़ह हमारी भाषाई और सांस्कृतिक धरोहरों के क्षीण होने का कारण बनते जा रहा है!
    हम अपने बच्चों को स्थानीय भाषा तो छोड़िए अपनी राजभाषा से भी दूर करते जा रहे हैं!

    जिस भाषा में, जिस भाषा ने हमारे देश में अनगिनत महाकाव्य, नाटक, अनगिनत कहानियां, अनगिनत कविताएं, अनगिनत गद्ध पद्ध, प्रेरक प्रसंग,उपन्यास और अनगिनत धारावाहिक, अनगिनत चलचित्र दिए हैं!

    जिस भाषा ने देश को गुलामी की ज़ंजीर से बाहर निकालने की लड़ाई में क्रान्तिकारीयों और सेनानियों को आपस में जोड़ने में महत्त्वपूर्ण कड़ी और माध्यम बनकर काम किया है!

    जिस भाषा ने देश को सजाया है, जिस भाषा ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है!
    आज उसी की सरजमीं पर हिन्दी को मजबूत बनाने की अपील करना या हिन्दी से जुड़ने की अपील करने की जरूरत पड़ रहीं है!
    यह दिखाता है कि हम सभी कितने आसानी से अपनी भाषा से विमुख होते जा रहे हैं! अपनी जड़ों को कितनी जल्दी भूल जा रहे हैं!

    मैं य़ह नहीं कह रहा हू की आप दूसरे भाषाओं को पढ़ें ही नहीं, प्रयोग ही नहीं करें!

     

    लेकिन कम से कम अपनी भाषा का प्रयोग गर्व से करें,क्योंकि आज देश में सत्तर करोड़ लोगों के हिंदीभाषी होने के बावजूद भी हिंदी पिछड़ती जा रही है धीरे धीरे!

    हमे यह समझना होगा कि हिन्दी के बिना देश का उत्थान सम्भव नहीं है! लेकिन हिंदीभाषी लोग जान बूझकर अँग्रेजी का चोला ओढ़ लेता है, ताकि लोग उसे विद्वान समझें!

    जरूरी नहीं कि यहां पर अँग्रेजी को उसके विरोधी भाषा के दृष्टि से देखने की जरूरत है! लेकिन समाज में कई ऐसे लोग जो हिन्दी आते हुए भी हिंदीभाषी व्यक्ति से जानबूझकर अँग्रेजी में बात करते हैं!
    अब इसे क्या कहें!
    आज हिंदी के प्रति लोगों में सोच बदलने की जरूरत है! की हिन्दी देश की प्रतिनिधि भाषा के साथ अत्यंत सबल और वैज्ञानिक के साथ साथ वैश्विक भाषा के रूप विकाशशील है!

    अगर ऐसा नहीं होता तो शायद महात्मा गांधी, सीमांत गांधी उर्फ खान अब्दुल गफ्फार खान , सी. राजगोपालाचारी जो विभिन्न भाषाई क्षेत्रों से थे हिंदी को देश की भाषा बनाने की वकालत नहीं करते!
    बावजूद आज हिंदी को लेकर राष्ट्रीय स्वीकार्यता नहीं बन पाई है!
    सही मायनों में हिंदी को भारत में दूसरी भाषाओं या अँग्रेजी से कोई चुनौती नहीं है, सभी भाषाओं की अपनी महता है!
    हिन्दी के सबसे बड़े दुश्मन कोई विदेशी नहीं बल्कि अँग्रेजी मानसिकता वाले भारतीय ही हैं!

    मेरा मानना है कि अगर अघोषित राष्ट्रभाषा हिंदी, राजभाषा को अगर बचाना है, हिन्दी को हिंद और हिन्दुस्तान के स्वाभिमान और गौरव से जोड़कर रखना है, तो देश में राजभाषा के कम से कम पढ़ाई और प्रयोग अनिवार्य करना होगा!

    अँग्रेजी एक भाषा है लेकिन हिन्दी राजभाषा है!
    अँग्रेजी अगर ज्ञान है तो हिन्दी से संस्कार है!

    जय हिंद! जय हिन्दी!

    लेखक:- मंडल पुरी, सामाजिक कार्यकर्ता

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में किया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.