Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल: सांगला वैली में फटा बादल, फ्लैश फ्लड में 25 गाड़ियां बही
    Breaking News Headlines

    हिमाचल: सांगला वैली में फटा बादल, फ्लैश फ्लड में 25 गाड़ियां बही

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिमाचल: सांगला वैली में फटा बादल, फ्लैश फ्लड में 25 गाड़ियां बही
    शिमला. सूबे के किन्नौर जिले की सांगला वैली में अब बादल फटा है. घटना में करीब 20 से 25 गाड़ियां फ्लैश फ्लड में बहीं हैं और काफी नुकसान हुआ है. सांगला से 5 किमी दूर कामरू गांव में फ्लैश फ्लड आया है. राहत की बात यह है कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है. उधऱ, शिमला जिले के चिड़गांव में एक महिला मजदूर लैंडस्लाइड के मलबे में दब गई है.

     

     

     

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे की यह घटना है. छितकूल से पहले सांगला के कामरू गांव में भारी बारिश हुई और फ्लैश फ्लड आ गया. पानी और मलबा सड़कों पर आ गया. घटना में कई गाड़ियां बह गई, जबकि कुछ मलबे की चपेट में भी आ गई. फ्लैश फ्लड की वजह से जो मलबा आया है, उससे सेब के बागीचों को भी नुकसान पहुंचा है. साथ ही मटर और अन्य फसल भी तबाह हो गई है.राजस्व और विभाग की टीम नुकसान का आंकलन के लिए मौके पर गई हैं.कानूनगो अमरजीत ने न्यूज18 से फोन पर मामले की पुष्टि की और बताया कि करीब 20 से 25 गाड़ियों को नुकसान की सूचना मिली है. हालांकि, अभी मौके पर आंकलन के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी.

     

     

     

    शिमला में चिड़गांव में बागीचे में काम कर रही महिला मजदूर मबला में दब गई है. लैंडस्लाइड में नेपाली मूल की महिला दब गई है. उसे निकालने की कोशिशें की जा रही हैं.

    बीते तीन दिन में हिमाचल में तीन जिलों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. बुधवार को चंबा के सलूणी में भारी बारिश से गाड़ियां बह गई थी. इसी तरह कुल्लू के रायसन में भी मंगलवार को काईस में फ्लैश फ्लड से 1 युवक की मौत हो गई थी, जबकि कुछ गाड़ियां नाले में बहीं थी. तीन अन्य लोग भी घटना में घायल हुए थे. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश काफी नुकसान हो रहा है. 8 से 11 जुलाई तक हुई तबाही से प्रदेश में जनजीवन अब तक पटरी पर नहीं लौटा है.

     

     

    गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से गुरुवार सुबह तक शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे समेत 735 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा, 224 पेयजल योजनाएं और 990 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं. चंबा, कांगड़ा और मंडी, शिमला जिले के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे हैं. प्रदेश के कई क्षेत्रों में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है. 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार बने हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई हाईकोर्ट से मिली राहत, अब एक्ट्रेस ने यह कहा
    Next Article राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में जनवरी 2024 में कमरे बुक कराने होड़, होटल फुल, वेटिंग में बुकिंग

    Related Posts

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.