बेखौफ शराबी पुलिस पर भारी
रास्ते से गुजर रहे डीएसपी के साथ की बदतमीजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रशासन के खौफ से बेखौफ शराबी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के साथ बदतमीजी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेघड़ा अनुमंडल पुलिस कप्तान ओमप्रकाश शुक्रवार को देर शाम भगवानपुर थाना जा रहे थे, वे भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव स्थित आरसीसी पुल के पास पहुंचे ही थे कि शराब पीकर नशे में चूर हो कर वहां पूर्व से मौजूद दो शराबी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश की गाड़ी रोक कर हंगामा करने लगे तथा उनके साथ बदतमीजी की। निकट ही भगवानपुर थाना था जहां थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह को उक्त मामले की जानकारी मिली और वे बिना समय गंवाए उक्त स्थल पर पहुंच कर दोनों शराबी को गिरफ्तार कर थाना लाया तत्पश्चात उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही निवासी चंदन कुमार, पिता रामाशीष राम व मनीष कुमार, पिता महेश्वर महतो के रूप हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश उस समय भगवानपुर थाना के पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये गये थाना कांड संख्या 97/2021के हत्या के आरोपी चेरिया गांव निवासी निशु कुमार पिता पंकज राय से पुछताछ करने भगवानपुर थाना जा रहे थे। उसी क्रम में उक्त घटना घटी। गिरफ्तार दोनों युवक को जेल भेज दिया गया है, वहीं उक्त घटना की चर्चा थाना क्षेत्र में खूब हो रही है।