Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरीश सरदार पोटका तरफ का “तरफ सरदार ” मनोनीत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हरीश सरदार पोटका तरफ का “तरफ सरदार ” मनोनीत

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तरफ सरदार को हरा पगड़ी तथा गादी सरदार को लाल पगड़ी से सम्मानित

    चचूहार विद्रोह के नायक सह कोयलापाल तरफ के “तरफ सरदार” सुबल सिंह के 298 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में आदिवासी भूमिज समाज के स्वशासन के ढांचागत व्यवस्था के बारे पोटका तरफ की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पोटका तरफ के अंतर्गत तीन गादी बड़ा सिगदी, चांदपुर तथा रोला डीह को मिलाकर लगभग 60 गांव के सरदार, मोड़ा, नाया, डकुआ आदि प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल थे। पोटका तरफ का यह पहला सम्मेलन था। सम्मेलन में सर्वप्रथम एक श्रद्धांजलि सभा हुआ। इसमें अमर शहीद सुबल सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

    सम्मेलन में पोटका से तरफ सरदार के लिए हरीश सरदार को सर्वसम्मति से चयन किया गया। उन्हें हरा पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। तीन गादी सरदार बड़ा सिगदी के हेमंत सरदार, चांदपुर गादी के सुनील सिंह, रोलाडीह गादी के पुतुल सरदार को लाल पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। गादी एवं तरफ सरदार के कार्य एवं क्षेत्र की जानकारी सिद्धेश्वर सरदार ने दिया। उन्होंने पोटका अंचल के पांच तरफ एवं 17 गादीयो के बारे जानकारी दिया गया। इस अवसर पर धालभूम प्रखंड के जतिंद्र नाथ सरदार, नूरेन सरदार, चाकुलिया के रामचंद्र सरदार, पोटका के सिद्धेश्वर सरदार, सुदर्शन भूमिक, हरीश सरदार, रामेश्वर सरदार, विभीषण, माणिक सरदार, उम्पादो सरदार, बिमला सरदार, अनीता कुमारी माणिक सरदार, बिमला सरदार, अनीता कुमारी, लक्ष्मी सरदार, राम चरण सरदार आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयप्रकाश उद्यान में लोहे का पोल काटकर चोरी करते पकड़े गए चोर, पार्षद नीतू शर्मा ने पुलिस के हवाले किया
    Next Article हरिणा मेला की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग लिया जायजा, दिया सख्त निर्देश

    Related Posts

    श्रावणी मेले में नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, रितु सिंह ने संभाली कमान

    July 30, 2026

    नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    July 29, 2026

    जर्जर सड़क कों अभिलम्ब मरमति किया जाय – श्री सीताराम हांसदा

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    दायरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस अवतार

    शेख हसीना का ऐलान: दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी, हर हाल में सामना करेंगी

    1 अगस्त से बदलेंगे नियम: गैस, बैंक, रेलवे और टैक्स में बड़े बदलाव

    जयपुर: लाठियों और डंडों से पीटकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.