Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयप्रकाश उद्यान में लोहे का पोल काटकर चोरी करते पकड़े गए चोर, पार्षद नीतू शर्मा ने पुलिस के हवाले किया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जयप्रकाश उद्यान में लोहे का पोल काटकर चोरी करते पकड़े गए चोर, पार्षद नीतू शर्मा ने पुलिस के हवाले किया

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में मंगलवार को चोरी की एक घटना का स्थानीय लोगों ने समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जानकारी के अनुसार कुछ चोर उद्यान परिसर में लगे लोहे के पोल को काटकर चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उद्यान के आसपास रहने वाले जागरूक निवासियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चार लोगों में से दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। घटना की सूचना वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को दी गई, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। पार्षद ने तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया तथा पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कड़ी निगरानी और नियमित गश्त की मांग की है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा
    Next Article हरीश सरदार पोटका तरफ का “तरफ सरदार ” मनोनीत

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.